*🙋♂️9 जुलाई, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
*========================*
🔸 *ईरान पर अमेरिका ने फिर शुरू किए हवाई हमले*, बंदर अब्बास धमाकों से दहला, अबू मूसा द्वीप पर 10 धमाके, चाबहार में अस्पताल पर गिरा मलबा
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य के आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में तापमान 35.2 और रात को 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34, राजसमंद@34.3
🔸 राजस्थान में *राज शाला संबलन एप से अब निजी स्कूलों का भी होगा डिजिटल निरीक्षण*, अधिकारियों को मौके से ही दर्ज करनी होगी जानकारी
🔸 *स्लीपर व लक्जरी बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई*: उदयपुर के सुखेर क्षेत्र में 12 स्लीपर बसों की जांच, 7 में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिला, 4 जब्त, 1 लाख जुर्माना वसूला
🔸 *तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई*, दो युवक गंभीर घायल, उदयपुर रेफर, फलासिया थाना क्षेत्र की कोल्यारी चौकी अंतर्गत जाड़ा पिपला तिराहे की घटना
🔸 पीएम मोदी का विदेश दौरा: *ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी*, आज भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित
🔸 मुंबई: *महिला डॉक्टर को पीटने के आरोप में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार*, घर से ले गई पुलिस
🔸 दिल्ली के *रोहिणी में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी*, एक की मौत, रेस्क्यू जारी
🔸 *बलूचों के हमले में 42 मौतें*, टेम्पो पर रखे गए पाकिस्तानी जवानों के ताबूत!
🔸 दक्षिणी *लेबनान में इजरायल का ड्रोन अटैक*, दो लोगों की मौत
🔸 *अरब सागर में मिला पाकिस्तान के लापता कार्गो प्लेन का मलबा*, 5 क्रू मेंबर की तलाश जारी
🔸 *महंगाई की मार*: प्याज-टमाटर के दाम बढ़े, जून में वेज थाली 5% तो नॉनवेज-थाली 7% महंगी हुई, मौसम की मार से दालों के दाम और बढ़ेंगे
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बेरोजगारी पर बहस के बीच एक 21 वर्षीय युवक ने ऐसा तर्क पेश किया कि इंटरनेट पर लोगों ने पकड़ लिया सिर, युवक का है कहना- उसने इस दुनिया में आने के लिए कभी नहीं दिया था “कंसेंट” इसलिए अब नौकरी करना उसकी नहीं, बल्कि है जिम्मेदारी माता-पिता की, उनका है फर्ज वे जिंदगी भर उसके खाने-पीने, घूमने, मोबाइल रिचार्ज और बाकी खर्चों का करें इंतजाम, जिससे युवक को नहीं लेना पड़े कर्ज, युवक का है दावा, जब बिना उसकी मंजूरी के उसे धरती पर किया गया लॉन्च, तो अब उससे “9 से 5” की नौकरी की उम्मीद करना है सरासर अन्याय, बयान हुआ वायरल, किसी ने कसा तंज, “भाई मेहनत से नहीं, बहानों से बनने निकला है आत्मनिर्भर, पर कर रहा गुड़गोबर, मेहनत से दोस्ती कर लीजिए जनाब, वरना बहाने तो इतने हैं कि एक दिन आलस भी कह देगा-“मेरा नाम मत करो खराब”
🔸 डूंगरपुर में *क्रेन-बाइक भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत*,आरोपी ड्राइवर मौके से हुआ फरार, दोवड़ा तिराहे पर हुआ हादसा
🔹 भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती: *इंग्लैंड से चौथा टी-20 आज*, इंग्लैंड सीरीज में 2 -0 से आगे
*=============================*




