*सीएसए का दीक्षांत समारोह:10 जुलाई को होगा आयोजन, होंगे मुख्य अतिथि एंबेसेडर इंद्रमणि पांडेय*
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अट्ठाईसवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने समारोह के मुख्य अतिथि के नाम को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसकी जानकारी कुलाधिपति सचिवालय से प्राप्त पत्र के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई।
कुलाधिपति सचिवालय के विशेष कार्याधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, विश्वविद्यालय का अट्ठाइसवा दीक्षांत समारोह 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को अपराह्न 2 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में बंगाल की खाड़ी बहू क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहला (बिम्सटेक) के महासचिव एंबेसडर इंद्रमणि पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने कहा कि यह विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि
एंबेसेडर पांडे ने काहिरा (मिस्र), दमिश्क (सीरिया), इस्लामाबाद (पाकिस्तान), काबुल (अफ़गानिस्तान) में भारतीय मिशनों और जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में निरस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत के स्थायी मिशन में विभिन्न राजनयिक पदों पर भी काम किया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय में अपने अलग-अलग कार्यकाल के दौरान, राजदूत पांडे ने पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका डिवीज़न; कॉन्सुलर, पासपोर्ट और वीज़ा डिवीज़न; काउंटर टेररिज़्म सेल; अमेरिका डिवीज़न; और बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव और म्यांमार (BSM) डिवीज़न में ज़िम्मेदारियाँ संभालीं।कुलपति ने कहा कि एम्बेसडर पाण्डेय का अनुभव और मार्गदर्शन विद्यार्थियों को शोध, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक साबित होगा।
हरिओम की रिपोर्ट




