*💁🏻♂️मुख्य समाचार 03/0/2026*
🎙️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – भारत के विकास की गति और जापान की विशेषज्ञता वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए प्रेरक शक्ति का काम करेगी। श्री मोदी ने नई दिल्ली में जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ वार्ता की।
🎙️भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्डार को बढ़ाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा की।
🎙️पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार अगले एक वर्ष में तेल शोधन क्षमता बढ़ाकर सालाना 30 करोड मीट्रिक टन करेगी।
🎙️केंद्र ने देशभर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इबोला स्वास्थ्य जांच के लिए ‘एयर सुविधा 2.0’ पोर्टल शुरू किया।
🎙️मौसम विभाग ने पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिन के लिए मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया।
🎙️फ़ीफ़ा फुटबॉल विश्व कप के राउंड ऑफ़ 32 मुकाबले में स्पेन और ऑस्ट्रिया आमने-सामने।




