💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ, अग्निकांड मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी, दायर जनहित याचिका पर सुनवाई होगी, कोर्ट की निगरानी में जांच समिति गठित करने की मांग की गई है, जस्टिस राजन राय और जस्टिस मंजीव शुक्ल की बेंच सुनवाई करेगी, सरकार समेत कई विभागों को प्रतिवादी बनाया गया है।
➡️ लखनऊ, UP TET परीक्षा आज, कल और 4 जुलाई को आयोजित होगी, प्रदेश के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, 16 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, अन्य राज्यों से 1 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, महाराष्ट्र TET पेपर लीक के बाद यूपी में अलर्ट है, STF और खुफिया एजेंसियां सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क हैं।
➡️ लखनऊ, 28 IPS अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, कमल किशोर, सुरेश चंद्र रावत, शुएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्रि, विनीत भटनागर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, वंशराज सिंह यादव, कृष्ण गोपाल, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पाण्डेय, प्रीति वाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ सिंह, पवित्र मोहन त्रिपाठी, मधुवन कुमार सिंह और देवेश कुमार शर्मा पदोन्नत हुए हैं।
➡️ अमेरिका, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर एक कपल ने हजारों फीट की ऊंचाई पर प्रपोज किया, दोनों ने वहीं सगाई की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
➡️ गाजियाबाद, पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गोली लगने से घायल हुए हैं, पुलिस चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग की, सौरभ और अमन पर तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, दोनों दिल्ली-NCR में लूटपाट करते थे, इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में मुठभेड़ हुई।
➡️ आगरा, ब्लू व्हेल वाटर पार्क में स्विमिंग पूल में डूबने से अवी की मौत हो गई, डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया, संचालक पर लापरवाही का आरोप है, हादसे के बाद संचालक फरार हो गया, पुलिस ने वाटर पार्क पर ताला लगा दिया, बिना लाइसेंस और NOC संचालन का आरोप है, परिजनों ने तहरीर दी है, खंदौली थाना क्षेत्र के पुरालोधी का मामला है।
➡️ कुशीनगर, ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना देना भाजपा नेता को भारी पड़ गया, पूर्व जिला मंत्री रामवृक्ष गिरी से JE द्वारा कथित अभद्रता का आरोप है, वायरल ऑडियो में गाली-गलौज का दावा किया गया है, JE अमित भदौरिया की शिकायत ऊर्जा मंत्री से की गई है, एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप है, चौरा खास थाना क्षेत्र का मामला है।
➡️ वाराणसी, रोपवे निर्माण कार्य को लेकर वीडियो वायरल हुआ है, खंभा टेढ़ा होने और तार गिरने का दावा किया गया है, गुरुद्वारे के गुंबद को नुकसान पहुंचने की भी बात कही गई है, रोपवे अधिकारियों ने सभी दावों को फर्जी बताया है, प्रशासन वायरल दावों की जांच कर रहा है।
➡️ अलीगढ़, टोपी को लेकर विवाद के बाद दो छात्रों पर चाकू से हमला किया गया, कोचिंग से लौट रहे छात्रों पर दबंगों ने हमला किया, टोपी उतारने का विरोध करने पर कैंची से वार किया गया, दोनों छात्र गंभीर घायल हुए हैं, रोरावर क्षेत्र का मामला है।
➡️ प्रयागराज, प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास TLC चार्जिंग केबिन में आग लग गई, RPF और फायर टीम मौके पर पहुंची, ताला तोड़कर आग पर काबू पाया गया, आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
➡️ लखनऊ, सपा कार्यालय में आज विशाल सिख सम्मेलन होगा, सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे, सिख समाज न्याय यात्रा का समापन भी यहीं होगा, बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल होंगे।
➡️ लखनऊ, पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, बंद घर में चोरी का खुलासा हुआ, 5 लाख रुपये के जेवर और नकदी बरामद हुई है, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से आरोपियों की पहचान हुई, दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️ लखनऊ, गुडम्बा पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है, सूरज चौराहे के पास से आरोपी को पकड़ा गया, फॉरेंसिक जांच में बरामद मांस गौवंश का निकला, पूछताछ में आरोपी ने गौमांस होने की बात कबूली।
➡️ लखनऊ, गुडम्बा पुलिस ने अपहरण मामले में नाबालिग किशोरी को बरामद किया है, आरोपी मो. अनस को गिरफ्तार किया गया है, किशोरी के लापता होने पर मुकदमा दर्ज हुआ था, बेहटा क्षेत्र से बरामदगी हुई।
➡️ लखनऊ, गुडम्बा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है, वारदात में शामिल दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया है, झाड़ियों से बाइक बरामद हुई।
➡️ लखनऊ, पुलिस ने NBW वारंटी मोहित को गिरफ्तार किया है, मुखबिर की सूचना पर शाहजहांपुर से गिरफ्तारी हुई, आरोपी को बरेली मोड़ से पकड़ा गया।
➡️ लखनऊ, मड़ियांव क्षेत्र के प्रीति नगर में युवक कौशल पांडेय पर गोली चलाई गई, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, पुलिस जांच में जुटी है।
➡️ दिल्ली, सांसद महेश शर्मा ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की है, दिल्ली में हुई बैठक में संगठनात्मक मुद्दों समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
➡️ जम्मू-कश्मीर, श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना हो गया है, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर से हरी झंडी दिखाई, “बम-बम भोले” के जयघोष के बीच श्रद्धालु रवाना हुए, कड़ी सुरक्षा और व्यापक व्यवस्थाओं के बीच यात्रा शुरू हुई।
➡️ सहारनपुर, युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, युवक ने कलाई की नस काटकर फांसी लगाई, युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी, सदर बाजार क्षेत्र के झंडा चौक के पास की घटना है।
➡️ रायबरेली, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, कार अनियंत्रित होकर अज्ञात ट्रक से भी टकराई, स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई, दो अन्य लोग गंभीर घायल हुए, डॉक्टर ने एक को मृत घोषित किया, लालगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला है।
➡️ मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा में दिनदहाड़े मोबाइल दुकानदार अख्तर का अपहरण कर लिया गया, 6-7 युवकों ने मारपीट के बाद कार में बैठाकर ले गए, पूरी वारदात CCTV में कैद हुई, पत्नी शबनम ने शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस जांच कर रही है।
➡️ बदायूं, 50 हजार रुपये का इनामी डकैत जितेंद्र पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, सिविल लाइन इलाके में मुठभेड़ हुई, इस्लामनगर डकैती कांड में वांछित था, नोएडा, दनकौर, अमरोहा और बदायूं में कई मुकदमे दर्ज थे, मुठभेड़ में एक दारोगा और एक कांस्टेबल भी घायल हुए, मौके से सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।
➡️ रायबरेली, चोरी के आरोप में महिला को लोगों ने पकड़ लिया, बाजार में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है, नकदी चोरी का आरोप लगाया गया है, लोगों ने चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है, शहर कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी का मामला है।




