समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किया गया निधि आपके निकट कार्यक्रम
कानपुर नगर, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्री कार्यालय परिक्षेत्र में निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से निजी, संगठित, असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों व कर्मचारियों, पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया गया।
ऐसे कर्मचारी जो वर्तमान में कार्यरत है और उनके अलावा पेंशनरों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर परिक्षेत्र के 15 जिलों में आयोजित किया गया। कानपुर में पंजाब पेंट फजलगंज, कानपुर देहात में ब्राइट एंजल स्कूल अकबरपुर, औरेैया में जेपी इंटरनेषनल सकूल तिलक नगर, बांदा में अवनी परिधि हेल्थ केयर प्राइवेट लि0 आवास विकास व चित्रकूट में जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्व विधालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार इटावा में मेसर्स खालसा सीमेंट एजेंसी, पंजाबी कालोनी, फर्रूखाबाद में वेदांता मेड सिटी हास्पिटल बिर्रा बाग, फतेपुर में ताजू फूज प्रोडक्ट्स प्राइवेट लि0 चैडगरा, जालौन में विकास भवन उरई, हमीरपुर में नगर पालिका परिषद, झांसी में पैकवेल प्राइवेट लि0 पाल कालोनी तथा कन्नौज में मेसर्स फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेटर, महोबा में सीएमओं कार्यालय तथा उन्ना में रेडटेप लि0 गूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरियासाइट 2 में निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों व पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किया गया निधि आपके निकट कार्यक्रम
Leave a comment
Leave a comment




