गुल्लक लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन / ज्ञापन , राम मंदिर1- गुल्लक लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन / ज्ञापन , राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज करने की मांग
कानपुर नगर, अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामधन/चढ़ावा चोरी के गंभीर मामले में कानपुर महानगर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर FIR दर्ज करने की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मिट्टी की गुल्लक लेकर पहुंचे और कहा कि यह केवल धन की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर डाका है।गुल्लक और ज्ञापन मौजूद मजिस्टेट को सौंपा।
अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सबने कहा कि मंदिर की गुल्लक से चोरी हुई इसलिए करोड़ों राम भक्तों का आक्रोश व्यक्त करने के लिए गुल्लक भेंट कर रहे हैं।गुल्लक चोरों पर FIR करो , गुल्लक चोरों को जेल भेजो, आस्था पर आघात बंद करो गुल्लक से रामधन की चोरी बंद करो बंद करो । अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सरकार और मंदिर ट्रस्ट को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर चोरी हुई है या नहीं। यदि चोरी हुई है तो FIR क्यों नहीं दर्ज की जा रही? और यदि चोरी नहीं हुई तो फिर जांच किस बात की हो रही है? सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर भक्तों द्वारा अर्पित किए गए धन में भ्रष्टाचार, घोटाला या चोरी हुई है तो दोषियों को बचाने का कोई प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि FIR दर्ज करने में और देरी की गई तो पार्टी जनहित और आस्था की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी।इस दौरान पवन गुप्ता,हरप्रकाश अग्निहोत्री,पदम मोहन मिश्रा, राम स्वरूप तिवारी,मनोज दुबे,मुकेश वाल्मीकि,सुरेंद्र भदौरिया,अजय सिंह,रमणीक चतुर्वेदी,नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे। चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज करने की मांग
कानपुर नगर, अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामधन/चढ़ावा चोरी के गंभीर मामले में कानपुर महानगर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर FIR दर्ज करने की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मिट्टी की गुल्लक लेकर पहुंचे और कहा कि यह केवल धन की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर डाका है।गुल्लक और ज्ञापन मौजूद मजिस्टेट को सौंपा।
अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सबने कहा कि मंदिर की गुल्लक से चोरी हुई इसलिए करोड़ों राम भक्तों का आक्रोश व्यक्त करने के लिए गुल्लक भेंट कर रहे हैं।गुल्लक चोरों पर FIR करो , गुल्लक चोरों को जेल भेजो, आस्था पर आघात बंद करो गुल्लक से रामधन की चोरी बंद करो बंद करो । अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सरकार और मंदिर ट्रस्ट को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर चोरी हुई है या नहीं। यदि चोरी हुई है तो FIR क्यों नहीं दर्ज की जा रही? और यदि चोरी नहीं हुई तो फिर जांच किस बात की हो रही है? सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर भक्तों द्वारा अर्पित किए गए धन में भ्रष्टाचार, घोटाला या चोरी हुई है तो दोषियों को बचाने का कोई प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि FIR दर्ज करने में और देरी की गई तो पार्टी जनहित और आस्था की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी।इस दौरान पवन गुप्ता,हरप्रकाश अग्निहोत्री,पदम मोहन मिश्रा, राम स्वरूप तिवारी,मनोज दुबे,मुकेश वाल्मीकि,सुरेंद्र भदौरिया,अजय सिंह,रमणीक चतुर्वेदी,नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हरिओम की रिपोर्ट




