नीट परीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा परीक्षा केंद्र एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण
कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना कल्याणपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित जवाहरलाल इंटर कॉलेज, कल्याणपुर में आयोजित नीट नीट परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों एवं सम्पूर्ण परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सीसीटीवी के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अनियमितता की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा जांच, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, यातायात प्रबंधन एवं बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
साथ ही जिलाधिकारी ने बताया की हमारे सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तथा अधिकारीगण भी अपनी निगाहें परीक्षा को सकुशल कराने के लिए कटिबद्ध है।
हरिओम की रिपोर्ट




