*कबड्डी मैट पूजन के साथ प्रमाणपत्र एवं किट वितरण संपन्न*

*जिला खेल कार्यालय एवं जिला कबड्डी एसोसिएशन उन्नाव के तत्वाधान में बड़े मंगल के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ,कबड्डी खिलाड़ियों एवं स्टेडियम के प्रशिक्षकों व कर्मचारियों ने कबड्डी मैट का पूजन महाबली बजरंग बली की आराधना के साथ किया एवं खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रमाण पत्र एवं कबड्डी किट का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए खिलाड़ियों को बताया कि कबड्डी , जूडो एवं ताइक्वांडो खेल के लिए एक अलग हाल के निर्माण का प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेजा गया है , जिसकी स्वीकृति जल्द ही मिलने की संभावना है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ राजेश सिंह ने अन्य खेलों के साथ कबड्डी खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मुकेश सब्बरवाल जी का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों से आवाहन किया कि वे अनुशासन में रहकर अपना अभ्यास जारी रखें और नशे आदि के व्यसनों से बचते हुए अपने चारित्रिक मजबूती को हमेशा बनाए रखें ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ अश्वनी कुमार शुक्ल सचिव,जिला कबड्डी एसो. सदस्य उत्कर्ष बाजपेई , सुचिता बाजपेई , आनंद मोहन, विकास अवस्थी , कृष्ण प्रताप सिंह , कुशमेश कुमार , शिवानी गुप्ता, शशिकांत, मनोज, शिवम शर्मा, इरशाद अहमद सहित काफी गणमान्य मौजूद रहे।




