कांग्रेस को मिला बड़ा झटका। साकेत सेंगर बसपा में शामिल
बसपा सुप्रीमो से मिलकर ली सदस्यता। पार्टी की नीतियों पर होगा कार्य। साकेत सेंगर
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में कानपुर नगर की विधानसभा कल्याणपुर में कैडर बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी मुख्य मंडल प्रभारी झांसी चित्रकूट कानपुर मंडल नौशाद अली उपस्थित रहे। संगठन को मजबूत करके बहन मायावती को 5 वी बार मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया इसी दौरान कांग्रेस को छोड़कर आए तथा बसपा सुप्रीमो से मुलाकात करके बीएसपी में शामिल हुए वरिष्ठ समाजसेवी तथा लाखों लाख युवाओं महिलाओं समेत किसानों में मजबूत पकड़ साकेत सेंगर को मुख्य अतिथि द्वारा पार्टी का पटका पहनकर मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में साकेत सेंगर ने मौजूद सभी को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में कानपुर नगर समेत अन्य जिलों में बड़ी संख्या में वार्ड तहसील ब्लॉक में सदस्य बसपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान मुख्य मंडल प्रभारी जितेन्द्र शंखवार कानपुर मंडल संयोजक पिछड़ा वर्ग अनिल पाल रामशंकर कुरील मंडल प्रभारी कानपुर मंडल रमेश कमल विधानसभा प्रभारी सूरज गौतम विधानसभा अध्यक्ष, कल्याणपुर आरके गौतम जी विजय राना जिला उपाध्यक्ष सलमान कुरैशी परशु राम प्रेमी इं ओ पी सिंह सहित जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार एडवोकेट सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।




