*नदी में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत*
बाँदा-ब्यरो
अल्तमश हुसैन
बाँदा। जनपद बांदा में तीन मासूम बच्चों की मौत से हाहाकार मच गया। दरअसल जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी कला गांव के ही रहने वाले प्रतीक उम्र 13 वर्ष ,अंशु उम्र 10 वर्ष, माधुरी उम्र 14 वर्ष की नदी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई है। यह सभी लोग नदी पर नहाने गए थे तभी तेज बहाव के चलते यह तीनों लोग नदी मैं डूब गए आसपास लोगों ने डूबता देख तो पुलिस प्रशासन को सूचना दी मौके पर ग्रामीण व प्रशासन के द्वारा रेस्क्यू चलाया गया कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मासूम बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया और तीनो बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने देखते ही तीनों मासूम बच्चों को मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनते ही चीख पुकार मच गई अचानक हुए हादसे से गांव में मातम छा गया मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है। पुलिस ने सभी बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जिला प्रशासन ने अपील की है कि अपने बच्चों को नदी व तालाब के आसपास ना जाने दें जिससे कि होने वाले हादसों से बचा जा सके।




