करोड़ों की क्रिप्टो निवेश ठगी का खुलासा –
– ₹45 लाख प्राप्त करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
कानपुर नगर, थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट कानपुर नगर ने ₹2.52 करोड़ की साइबर/क्रिप्टो निवेश ठगी का खुलासा करते हुए बिजनौर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खाते में ठगी की ₹45 लाख की धनराशि प्राप्त हुई थी।
पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह ने बताया अभियुक्त सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, टेलीग्राम एवं फर्जी क्रिप्टो निवेश प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराता था तथा धनराशि को विभिन्न खातों के जरिए आगे ट्रांसफर करता था। प्रकरण में पूर्व में 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साइबर थाना पुलिस द्वारा तकनीकी एवं वित्तीय जांच के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हरिओम की रिपोर्ट




