आज से अंडर-12 के लिए ट्रायल शुरू, परखी जायेगी प्रतिभा
कानपुर नगर, वीएसएसडी कॉलेज के स्पोर्ट मैदान में आज से अंडर-12 क्रिकेट स्पर्धा के लिए ट्रायल शुरू हो रहे है। इस ट्रायल के माध्यम से प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाडियों का चयन किया जायेगा।
बतादें कि आने वाली 21 जून को प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रककेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाने वाला है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर क्रिकेट एसोसएशन और खांडेकर क्रिकेट अकादमी द्वारा 21 जून को कराया जायेगा। इसके लिए 10 टीमों का चयन किया जायेगा और टीमों के खिलाडियों के चयन के लिए ट्रायल आज से वीएसएसडी कॉलेज के स्पोर्टस मैदान में शुरू हो रहे है। बताया जाता है कि इस ट्रायल के माध्यम से खिलाडियों की प्रतिभा को देखा जायेगा और 10 टीमों के लिए उनका चयन किया जायेगा। ट्रायल के दौरान केसीए के चयनकर्ता उपस्थित रहेगे जो खिलाडियों की प्रतिभा को परखेंगे।
हरिओम की रिपोर्ट




