कानपुर बर्रा 2, 80,फिट रोड़ वार्ड 51 ज़ोन 5 में नाला निर्माण में हो रहा है घटिया सामग्री का इस्तेमाल
*कानपुर डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है नाला निर्माण जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल का हो रहा इस्तेमाल वीडियो हुआ वायरल
राज ट्रेडिंग कंपनी से लेकर पूरा 80 फीट रोड़ यादव मार्केट डबल रोड तक 80 लाख का टेंडर नगर निगम द्वारा कराया गया है अधिकारियों द्वारा कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया
नियमावली (मानक) के अनुसार निर्माण स्थल पर अक्सर एक सूचना बोर्ड लगा होता है जिस पर संबंधित विभाग का नाम
प्रोजेक्ट की लागत और जूनियर इंजीनियर एवं ठेकेदार का मोबाइल नंबर लिखा होता है
लेकिन निर्माण स्थल पर कोई भी सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है अधिकारियों द्वारा
जिसमें कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिली भगत से हो रहा है भ्रष्टाचार जिसमें ठेकेदार नाला निर्माण स्लैब में
15 तसला गिट्टी 15 तसला मौरंग और तीन तसला सीमेंट का हो रहा है इस्तेमाल
खटिया मटेरियल इस्तेमाल से जगह-जगह चटकने लगी है पुलिया
योगी सरकार में भ्रष्ट अफसर और ठेकेदार की मिली भगत से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं क्षेत्रीय जनता ने बताया कि ठेकेदार ने जो स्लैब डाल रहे हैं उसमें जगह-जगह पुलिया चटकने लगी है कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
अब देखना यह है की खबर चलनें के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण करे रहते हैं या ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करते हैं,
यह पूरा मामला बर्रा 2, 80 फीट रोड़ वार्ड 51 ज़ोन 5 का है




