शक्ति ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ज्येष्ठ मंगलवार दिनांक 9 जून मंगलवार को शक्ति ग्रीन वेलफेयर सोसायटी, चंद्र विहार द्वारा सुंदर काण्ड एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विदित हो कि सनातन धर्म में पुरुषोत्तम मास का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और यह माना जाता है कि इस माह में किए गए धार्मिक कार्य से अत्यंत पुण्य की प्राप्ति ही होती है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह एवं समाज में एकजुटता के लिए इस तरीके के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन अत्यंत प्रभावशाली होते हैं। सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे में शक्ति ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी की सभी सदस्यों ने बढ़ चलकर हिस्सा लिया । विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक नीलिमा कटियार जी के आगमन से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। इस अवसर पर शक्ति ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य श्री गिरीश शुक्ला, श्री संजय शुक्ला , श्री अनुराग यादव , श्री राकेश बाजपेई, श्री अशोक मिश्रा , श्री पी के उपाध्याय,श्री हिमांशु श्रीवास्तव एवं श्री अनिल कुमार गौड़ श्री मनोज भदौरिया उपस्थित रहे।
सह संपादक
अनिल गौड की रिपोर्ट




