*डिग्री की फैक्ट्री पर पुलिस का ताला, फर्जी मार्कशीट गैंग का भंडाफोड़*

*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
*रजत शर्मा..!*
*✍️कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन स्थित बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान एवं सहयोगी साइबर प्रभारी तनुज सिरोही ने सयुंक्त साइबर सेल टीम की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मार्कशीट और प्रमाण पत्र तैयार करने वाले संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जियाउल हसन उर्फ सतबीर उर्फ आतिफ समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।*
*✍️पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी देश के विभिन्न शहरों में कोरियर के माध्यम से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा तथा विश्वविद्यालय स्तर के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर सप्लाई कर रहे थे। गिरोह लंबे समय से युवाओं और संस्थानों को धोखा देने का काम कर रहा था।*
*✍️छापेमारी के दौरान पुलिस ने अत्याधुनिक प्रिंटर, डाई, विभिन्न संस्थानों की मुहरें तथा बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में अभियुक्तों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन भी सामने आए हैं। अब तक आठ विश्वविद्यालयों और शिक्षा बोर्डों के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के साक्ष्य मिले हैं।*
*✍️पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस गिरोह से जुड़े कई आरोपी पहले भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।*
*✍️सेंट्रल जोन की बेकनगंज पुलिस और साइबर सेल की इस कार्रवाई को शिक्षा क्षेत्र में फर्जीवाड़े के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।*




