*विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने जून-अगस्त के बीच अल नीनो बनने की 80% और नवंबर तक बने रहने की 90% संभावना जताई है। इससे भारत समेत दुनिया में सूखा, बाढ़, हीटवेव और मौसम की चरम घटनाएं बढ़ सकती हैं। कृषि मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहकर इससे निपटने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।*




