11 जून से फुटबाल का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू होने जा रहा है,
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
फुटबॉल विश्व कप के रोमांच के बीच महिला टी-20 विश्व कप में 14 जून सुपर सन्डे को भारत की बेटियों का पाकिस्तान से मुकाबला होना है।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर भी फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की लगभग आधे से ज्यादा टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं। क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक इस मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में भारी उत्सुकता है।




