💁🏻♂️*30 मई, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 अमेरिका-ईरान युद्ध: *मैं अपनी शर्तों के साथ आज अंतिम निर्णय लेने वाला हूं*’, युद्धविराम बढ़ने और उसकी शर्तों पर बोले ट्रंप
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे आज 30 जिलों में बारिश-आंधी के अलर्ट के बीच उदयपुर में हुई बारिश, पारा गिरा, कल उदयपुर में दिन में तापमान 38 और रात को 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@40.8, राजसमंद@40.4
🔸 *राजसमंद में पैट्रोल पंप पर बिना हेलमेट जाने पर नहीं मिलेगा पैट्रोल*, राजसमंद पुलिस अधीक्षक का आदेश
🔸 बेकाबू *बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत*, उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी की घटना
🔸 *ट्विशा केस*: सीबीआई को आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 5-5 दिन की रिमांड मिली
🔸 महाराष्ट्र: पुणे के *पिंपरी चिंचवड में दूषित शराब पीने से 14 लोगों की मौत*, 3 गंभीर
🔸 *11 भारतीय जहाज अभी भी फारस की खाड़ी क्षेत्र में*: MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल
🔸 सुप्रीम कोर्ट ने देश के *सभी हाई कोर्ट को 3 महीने के भीतर लंबित फैसला सुनाने* को कहा
🔸 कर्नाटक: *डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे सीएम पद* की शपथ
🔸 पंजाब: *8 नगर निगमों में से 5 जीती आप पार्टी*, सीएम मान बोले- ये 2027 का ट्रेलर
🔸 *डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी आज भारत पहुंचेंगी*, रविवार को देखेंगी ताजमहल
🔸 उदयपुर सेंट्रल जेल में *कैदी ने की पुलिसकर्मी (कारापाल) से मारपीट*, सूरजपोल थाने में मामला दर्ज
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: तेलंगाना के एक गांव में एक मजदूर की हाजिरी कुछ बालों की दूरी पर गई अटक, मनरेगा मजदूर श्रीनिवास ने मंदिर में श्रद्धा से अपने बाल किए दान, मगर लौटकर पता चला कि सरकारी ऐप उनकी श्रद्धा को नहीं दे रहा सम्मान, फेस रिकग्निशन ऐप ने गंजे श्रीनिवास को देखकर दिया साफ संदेश, “आप वो नहीं हैं, जो आप कर रहे हैं होने का दावा”, आगे बढ़ो डम्मी, आप हो फेक, सुपरवाइजर ने कई बार घुमाया कैमरा, मोबाइल किया सीधा, चेहरा कराया तिरछा-खड़ा, पर ऐप अपनी जिद पर रहा अड़ा, आखिरकार पास में काम कर रही महिला मजदूर ने मानवीय आधार पर अपने बाल रखे श्रीनिवास की टांट पर, तब बनी बात, जैसे ही “अस्थायी हेयर स्टाइल” में कैमरे को दिए दर्शन, ऐप ने तुरंत कहा- स्वागत है, श्रीनिवास जी! यही है आपका अपडेटेड वर्जन”, वीडियो हुआ वायरल, लोग कस रहे तंज, दो बार सोचो होने से पहले गंज, क्योंकि बाल गए दान में, तो हाजिरी फंसी पहचान में
🔸 *रक्त संकट से जूझ रहे उदयपुर में आरएनटी के अस्पताल*: ब्लड बैंक में मांग 3000 यूनिट, मिला सिर्फ 450
🔹 *आईपीएल 2026*: राजस्थान को 7 विकेटों से हराकर गुजरात पहुंचा फाइनल में, बेंगलुरु से होगी भिड़ंत




