पुतला दहन के दौरान आक्रोशित छात्रों ने की जोरदार नारेबाजी
– पुलिस ने कार्यकर्ताओं के हाथ से छीना पुतला
कानपुर नगर, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ छात्रसंघ बहाली मोर्चा और विधि छात्र मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्र युवाओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर उतरकर जोरदार नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
कहा गया वर्तमान केंद्र सरकार पूरी तरह से युवा और शिक्षा विरोधी हो चुकी है। हाल ही में आयोजित SSC GD, NEET और CBSE 12वीं की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर हुई धांधली और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों ईमानदार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।आक्रोशित छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही युवा एवं शिक्षा विरोधी केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ छात्रों ने सड़क पर उतरकर जोरदार नारेबाजी की और साफ कहा कि परीक्षाओं में हो रही लगातार धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। छात्र और कार्यकर्ता पुतला फूंकने बढ़े, तो पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं से पुतला जबरन छीन लिया और उन्हें पुतला दहन करने से रोक दिया।
इस दौरान मुख्य छात्र नेताओं ने पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की और हुंकार भरी और कहा आज देश का युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार के पास युवाओं के रोजगार और शिक्षा के लिए कोई नीति नहीं है। जब तक भ्रष्ट तंत्र को सुधारा नहीं जाता और शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, हमारा यह मोर्चा पीछे नहीं हटेगा। अनस साहू, छात्र नेता ने कहा पुलिस के दम पर छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश नाकाम होगी। यह लड़ाई अब और उग्र होगी, अनुज त्रिपाठी, छात्र ने कहा परीक्षाओं को व्यापार बनाने वाली इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रमुख मांगें
कहा गया परीक्षाओं में हुई धांधली की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच हो।छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तुरंत इस्तीफा दें।
छात्रसंघ चुनावों की बहाली की जाए ताकि छात्रों को लोकतांत्रिक आवाज मिल सके।। इस दौरान मुख्य रूप से छात्र नेता अनस साहू और अनुज त्रिपाठी सुमित कांत सोनी, अनुज तिवारी, फैज़, अमन यादव, आशीष कुमार, अमरजीत, आराध्या बाजपेयी, आकाश श्रीवास्तव, आकर्षण यादव और अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
हरि ओम की रिपोर्ट




