💁🏻♂️*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- केजीएमयू प्रशासन का बड़ा फैसला, KGMU परिसर की 6 मजारें लावारिस घोषित, प्रशासन को मजार शिफ्ट कराने को पत्र भेजा, KGMU प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने दी जानकारी, 2 प्राचीन वैध मजारों को कार्रवाई से बाहर रखा, 6 मजारों की वैधता जांच के बाद भेजे थे नोटिस, 3 बार नोटिस के बावजूद दावा-जवाब नहीं आया, केयरटेकर न होने पर मजारों को अवैध घोषित किया, शासन और पुलिस से समय लेकर शिफ्टिंग की तैयारी
➡लखनऊ- बसपा सुप्रीमो मायावती का एक्स पर पोस्ट, ग्रेटर नोएडा में किशोर की हत्या पर लिखा, ‘गोपाल की हत्या अतिदुःखद व चिन्ताजनक’, सरकार उच्च-स्तरीय जांच कराये- मायावती, अभियुक्तों को कड़ी सजा दी जाए- मायावती, हमीरपुर में हुए हादसे पर भी दी प्रतिक्रिया, सरकार से मामले को गंभीरता से लेने की मांग, आश्रितों को आर्थिक मदद देने की भी मांग की
➡लखनऊ- चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 5 पर हादसा, प्लेटफॉर्म 5 पर टीनशेड गिरने से अफरा-तफरी, हादसे के बाद का वीडियो आया सामने, वीडियो में TTE भूपेंद्र सिंह टीनशेड के नीचे दबे, लोहे के एंगल के नीचे दबे टीटीई का वीडियो, यात्री साहिल, अभिषेक प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिए, RPF टीम TTE को रेस्क्यू करती दिखाई दी, घायल अवस्था में तीनों को भेजा गया अस्पताल
➡लखनऊ- यूपी की ब्यूरोक्रेसी में आज बड़ा परिवर्तन संभव, राजस्व परिषद चेयरमैन अनिल कुमार आज हो रहे रिटायर, 1989 बैच के अनिल कुमार आज चेयरमैन पद छोड़ेंगे, रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन समेत कई IAS अफसर आज बदलेंगे, 1990 या 1991 बैच का कोई अफसर बनेगा नया चेयरमैन
➡प्रयागराज- यूपी में बढ़े गन कल्चर का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सुनवाई कर HC ने फैसला रखा सुरक्षित, याचिकाकर्ता जय शंकर ने दाखिल की थी रिट, कोर्ट ने सरकार से 83 लोगों की मांगी थी जानकारी, 20 मई को सुनवाई के दौरान मांगी थी जानकारी, जस्टिस विनोद दिवाकर की सिंगल बेंच ने सुना मामला
➡प्रयागराज- भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, अनियंत्रित रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर घायल, ज्ञानपुर गोपीगंज से प्रयागराज जा रहे थे कार सवार, गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती, हंडिया थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, गंगानगर के हंडिया थाना क्षेत्र में हादसा
➡ललितपुर- जल निगम JE अश्वनी कुमार निलंबित, XEN और 2 AE के खिलाफ चार्जशीट जारी, XEN मुकेश पाल पर चार्जशीट जारी, AE अवनीश मिश्रा, अखलेश बाबू पर चार्जशीट जारी, ठेकेदार को 3 बिलों में 62 लाख का लाभ पहुंचाने में दोषी, पुराने यांत्रिक उपकरणों और बल्बों का इस्तेमाल, शासन की जांच में खुला जल निगम का भ्रष्टाचार, जल आपूर्ति योजना में घोटाले का मामला
➡उन्नाव- उन्नाव से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, असम के उग्रवादी संगठन को फंडिंग का आरोप, असम पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी नूर मोहम्मद और मोहम्मद सुभान अरेस्ट, उन्नाव पुलिस की मदद से गिरफ्तारी, प्रतिबंधित संगठन ULFA-I को फंडिंग का आरोप, कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर असम पुलिस ले गई
➡वाराणसी- BHU छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता पर सवाल, सब्जी में छिपकली के बाद पराठे में निकला शीशा, न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल की मेस में लापरवाही, रात के भोजन में पराठे में मिला शीशे का टुकड़ा, नाराज छात्राओं ने वार्डन से शिकायत की, वार्डन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
➡हमीरपुर- 92.52 करोड़ से बन रहा निर्माणाधीन पुल गिरा, लालपुर में निर्माणाधीन पुल हादसे का मामला, पुल में दबकर 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, प्रशासन ने आंधी-तूफान को कारण बताया, द शेल्टर बाबा फर्म करा रही थी निर्माण, पुल निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, कई बार शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
➡चंदौली- सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हमले मामले में कार्रवाई, 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सपा महिला नेत्री गंभीर रूप से घायल हुई थीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्यारे लाल पर आरोप, परिजनों पर भी मारपीट का आरोप, मुगलसराय इलाके का मामला
➡आगरा- ताजमहल परिसर में सुरक्षा एजेंसियों की मॉक ड्रिल, संभावित खतरों से निपटने का अभ्यास, पुलिस और फायर टीम ने किया रेस्क्यू अभ्यास, QRT ने संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, PAC और पुलिस रही मौजूद
➡जालौन- धर्मांतरण मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, विवेक कुमार को भेजा गया जेल, लोगों को धर्मांतरण के लिए लखनऊ ले जा रहा था, जालौन पुलिस ने पहले ही दर्ज किया था केस, मोहित और अमित की तलाश जारी, कुठौंद के मदारीपुर सिरसा रोड से गिरफ्तारी
➡उन्नाव- थानाध्यक्ष का “मेहमान” बना आशीष टाइगर, दबंगई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, धमकी और मारपीट करता दिख रहा आशीष टाइगर, थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय और आशीष टाइगर की फोटो वायरल, सोहरामऊ थाना क्षेत्र का मामला
➡वाराणसी- पूर्वांचल में महंगा होगा ट्रैवल, 2018 के बाद पहली बार बढ़ेंगे टोल दर, 1 जून से लागू होगी नई दरें, डीजल-पेट्रोल कीमतों का असर, नई और पुरानी टैक्सी गाड़ियों के लिए आदेश, 15 वर्ष का रोड टैक्स जमा करने का निर्देश, वन टाइम टैक्स नीति का विरोध, टैक्सी संचालकों का प्रदर्शन जारी
➡रामपुर- अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट केस का मामला, MP-MLA स्पेशल कोर्ट में सुनवाई, निचली अदालत की 7 साल की सजा के खिलाफ अपील, 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया था, BJP विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था मुकदमा, अब्दुल्ला आजम और आजम खान रामपुर जेल में बंद
➡उन्नाव- माध्यमिक शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटाले का मामला, जांच टीम का एक्शन शुरू, दो बाबू सस्पेंड, DIOS कार्यालय के लिपिक सागर कपूर सस्पेंड, अमित कुमार मिश्रा भी निलंबित, 2.67 करोड़ के घोटाले का आरोप, बैंक खाते में 51 लाख रुपये संदिग्ध मिले, एरियर और बोनस भुगतान के नाम पर भ्रष्टाचार, DM की तीन सदस्यीय कमेटी जांच में जुटी
➡सीतापुर- सड़क किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस और ARTO ने चलाया अभियान, बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान, रेहड़ी-ठेले हटाए गए, रोडवेज चौराहे पर जाम की समस्या, ई-रिक्शा चालकों पर भी कार्रवाई, रोडवेज बस स्टैंड के आसपास चला अभियान
➡कानपुर- स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी, दो साइबर आरोपी गिरफ्तार, रावतपुर पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई, 4 एंड्रॉयड मोबाइल और ₹42,900 नगद बरामद, ट्रेडिंग का झांसा देकर करते थे ठगी
➡प्रयागराज- नोएडा मजदूर आंदोलन और हिंसा मामला, जेल में बंद पत्रकार सत्यम वर्मा की याचिका पर सुनवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया, जवाब दाखिल करने के निर्देश, 13 जुलाई को अगली सुनवाई
➡गाजीपुर- सपा नेत्री बिंदु बाला के जेठ को पुलिस ने दबोचा, अच्छेलाल बिंद गिरफ्तार, बिंदु बाला और केशव बिंद अब भी फरार, मारपीट, धमकी, रंगदारी और जमीन कब्जाने के आरोप, सीओ सिटी शेखर सेंगर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की
➡कानपुर- 50 हजार का इनामी निलंबित दारोगा गिरफ्तार, किशोरी से गैंगरेप का आरोपी है अमित मौर्या, मुख्य आरोपी शिवबरन यादव पहले से जेल में बंद, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की थी, सचेंडी सोना गांव से गिरफ्तारी
➡बहराइच- अज्ञात कारणों से लगी आग ने मचाई तबाही, 5 घर जलकर राख, गृहस्थी का सामान भी स्वाहा, पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, जनहानि की सूचना नहीं, मटेरा क्षेत्र के खाटकनपुरवा गांव का मामला
➡मिर्जापुर- दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों से रुपये से भरा बैग मिला, नगर मजिस्ट्रेट की निगरानी में गिनती जारी, करोड़ों रुपये होने की आशंका, चील्ह पुलिस जांच में जुटी, गाड़ियों के मालिक की जांच जारी
➡मुजफ्फरनगर- होटल से सिगरेट लेने को लेकर फायरिंग, पुलिस ने 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए, लाइसेंसी पिस्टल और नगदी बरामद, पंचगंगा होटल संचालक से हुआ था विवाद, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, खतौली कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बाराबंकी- सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत का मामला, मृतक राहुल रावत के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पत्नी ने किया विरोध, बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार पर आपत्ति, पुलिस श्मशान घाट पहुंची, सिद्धौर क्षेत्र का मामला
➡रामपुर- अब्दुल्ला आजम को मिली बड़ी राहत, दो पासपोर्ट मामले में सेशन कोर्ट ने किया बरी, 7 साल की सजा रद्द, MP-MLA सेशन कोर्ट में की गई अपील स्वीकार, आज फैसला सुनाया गया
➡जालौन- ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, IPL में सट्टा खिलवाते थे आरोपी, 3 मोबाइल और नकदी बरामद, संदिग्ध खातों को फ्रीज किया गया, सिरसाकलार पुलिस को सफलता
➡बिजनौर- डॉक्टर प्रमोद का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, DM जसजीत कौर ने लिया संज्ञान, CMO ने डॉक्टर प्रमोद को चार्ज से हटाया, ADM प्रशासन और CMO को जांच सौंपी गई, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश, अफजलगढ़ CHC में हुआ ट्रांसफर
➡दिल्ली- NTA मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय को हलफनामा दाखिल करने को कहा, NTA में विशेषज्ञता बढ़ाने की योजना मांगी, पेपर लीक रोकने पर जवाब तलब, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- PM स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं
➡दिल्ली- राहुल गांधी ने CBSE के OSM टेंडर पर सवाल उठाए, COEMPT कंपनी को ठेका देने पर सवाल, नियम बदलकर क्वालिफाई कराने का आरोप, स्कैनिंग क्वालिटी और तकनीकी मानकों में ढील का दावा, छात्रों ने खराब स्कैनिंग और मिसिंग पेज की शिकायत की, शिक्षा मंत्री और CBSE से जवाब मांगा गया।




