*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*================================*
*1* सुप्रीम कोर्ट बोला- UPSC में पेपर लीक नहीं होता, NTA को उनसे सीखने की जरूरत, जवाबदेही तय होने तक ये घटनाएं नहीं रुकेंगी
*2* ‘PM मोदी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं’, NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट की चिंताओं पर बोली सरकार
*3* ऑटो ड्राइवर की वर्दी में दिखे राहुल गांधी, पार्क में लंच खाते-खाते सुनीं समस्याएं;
*4* हाईकोर्ट 3 महीने से ज्यादा फैसला सुरक्षित न रखें, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- जमानत पर आदेश उसी दिन या अगले दिन दें, अपलोड तुरंत करें
*5* कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट अभी बंद ही रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार और X को नोटिस दिया, 4 हफ्ते में जवाब मांगा
*6* एशियन गेम्स के लिए ट्रायल दे सकेंगी पहलवान विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दी, कहा-आप शानदार रेसलर, लेकिन देश सबसे पहले; कल से ट्रायल्स
*7* कर्नाटक में 4 डिप्टी सीएम हो सकते हैं, शिवकुमार CM होंगे, शपथ अगले हफ्ते संभव; सिद्धारमैया ने राहुल-खड़गे से मुलाकात की
*8* बेरोजगारों को कॉकरोच कहना क्या सही, पूर्व CJI बोले- जज भी इंसान, कोई शब्द निकल जाता है, सोशल मीडिया पर गलत मतलब निकाला जाता है
*9* यूपी में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 की मौत, अफसर बोले- आंधी-बारिश के चलते हादसा, 3 मजदूरों को बचाया गया
*10* लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिरा, टीटीई समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल; हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची, फिर रुकवाई
*11* पुणे में जहरीली शराब पीने से 15 की मौत, CM फडणवीस ने जांच के आदेश दिए, अब तक 8 लोग हिरासत में
*12* ‘ईरान-अमेरिका समझौते के करीब लेकिन अभी डील नहीं हुई है ‘, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान
*13* न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने ईरान जंग का विरोध किया, कहा- इसमें हजारों जान गईं, लोग एक लापरवाह फैसले की कीमत चुका रहे
*14* मानसून अब 7 दिन बाद केरलम पहुंचेगा, तूफानी हवाओं ने श्रीलंका में रोका; 10% कम बारिश का अनुमान, जून-जुलाई में भी हीटवेव चलेगी
*15* आखिरी के आधे घंटे में जोरदार बिकवाली सेंसेक्स 1092 अंक गिरकर 74,775 पर बंद हुआ, निफ्टी 359 अंक गिरकर 23,547 पर आया; मेटल-ऑटो शेयर सबसे ज्यादा गिरे
*==============================*




