*यूपी में सरकारी शिक्षक अब अब 100 कुंतल भूसा जुटाएंगे,बरेली BSA ने आदेश जारी किए, टीचर बोले – कल को गोबर भी उठवाएंगे*
बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग के एक आदेश से शिक्षकों में गुस्सा है! वर्तमान में जनगणना का काम कर रहे शिक्षक अब बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण के लिए भूसे का इंतजाम करेंगे !
हर स्कूल को 46 किलो और हर खंड को 100 कुंतल भूसा जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है !
भूसा ,खंड विकास अधिकारी या पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा !
BSA ने जिला अधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों BEO को इस काम में जुट जाने को कहा है ! लैटर में साफ कहा गया है कि नियम का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों और स्कूलों पर सख्त विभागीय कार्यवाही की जाएगी




