रोजगार से विकसित भारत कार्यक्रम में शामिल होंगे लाभार्थी और नियोक्ता
कानपुर नगर, 31 तारीख दिन रविवार को देश के हर क्षेत्रीय भविश्य निधि संगठन कार्यालय में रोजगार से विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया जायेगा। कानपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कानपुर क्षेत्र के तत्वाधान में भी रोजगारा से विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
बता दे कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एक जुलाई 2025 से लागू की गयी थी और उसके उपरानत नौ माह में इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी भविश्य निधि संगठन कानपुर क्षेत्र के 15 जिलों में 83296 लोगों को नौकरी मिली है। अब आने वाली 31 तारीख रविवार को देश के सभी क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन कार्यालय की तरफ से कार्यकर्म आयोजित किया जा रहा है और आगे भी कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कानपुर क्षेत्र के तत्वाधान में भी रविवार को रोजगार से विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, इसमें 15 जिलों के प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत नौकरी पाने वाले सात सौ लाभार्थी और नियोक्ता शामिल होंगे। छह माह की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 75 हजार रूपये की पहली किस्त भी भेजी जा चुकी है।
हरिओम की रिपोर्ट




