कल वेबसाइट पर जारी किया जोगा टीजीटी परीक्षा का प्रवेश पत्र
कानपुर नगर, दो पालियों में सम्पन्न कराये जाने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(टीजीटी) परीक्षा के लिए 30 मई को वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया जायेगा, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड करा सकते है।
उत्तर प्रदेष षिखा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(टीजीटी) भर्ती परीक्षा करायी जा रही है। बताया जाता है कि यह परीक्षा 36 जिलों में आयोजित की जायेगी तथा इन परीक्षाओं में 8 लाख 68 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी 36 जिलों की सूचना व परीक्षा की समय सारणी वेबसाइड पर जारी कर दी गयी थी। यह परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न कराई जायेगी। प्रत्येक मंडल मुख्यालय सहित मंडल के एक-एक अन्य जिलों में केंद्र बनाए गए है। टीजीटी की परखा तीन व चार जून को आयोजित होगी। इन परीक्षा में प्रवेष के लिए प्रवेश पत्र 30 मई को वेबसाइट पर जारी कर दिए जायगे।
हरिओम की रिपोर्ट




