कांग्रेस ने बड़ी ईदगाह पर लगाया मुबारकबाद कैंप
कानपुर। ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा बड़ी ईदगाह पर मुबारकबाद कैंप का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कैंप में कांग्रेसजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दीकार्यक्रम के दौरान प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देते हुए सभी धर्मों के लोगों के बीच आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सद्भाव है। ऐसे पर्व हमें प्रेम और इंसानियत का संदेश देते हैं तथा समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। पवन गुप्ता,अमृत लाल गंगा,राजलक्ष्मी सिंह,,नरेश चंद्र त्रिपाठी,,संजीव दरियाबादी,राकेश साहू,राम शंकर राय,पदम मोहन मिश्रा,विनोद अवस्थी,मुकेश कन्नौजिया,बेबी शुक्ला,अमिताभ दत्त मिश्रा ,देव राय,मनोज विमल,अनुज शर्मा,इमराना खान, लईक अहमद,फरदीन खान आदि थे।
कांग्रेस ने बड़ी ईदगाह पर लगाया मुबारकबाद कैंप कानपुर।ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर कानपुर
Leave a comment
Leave a comment




