*कानपुर में ‘नो एंट्री’ बना कमाई का कॉरिडोर *
*कानपुर डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
पनकी क्षेत्र में प्रतिबंधित समय के बावजूद भारी वाहनों की बेखौफ आवाजाही जारी है। सड़क पर दौड़ते ट्रैक्टर, डंपर और अन्य भारी वाहन राहगीरों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा बन चुके हैं।
*स्थानीय लोगों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कुछ ट्रैफिक कर्मियों और होमगार्डों की मिलीभगत से यह खेल खुलेआम चल रहा है।*
वायरल वीडियो में एक होमगार्ड जवान पर अवैध उगाही के आरोप लग रहे हैं, जबकि वाहन चालक के बयान ने पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*सूत्रों की मानें तो अलग-अलग वाहनों के लिए ‘एंट्री फीस’ तक तय बताई जा रही है। पैसा दो और नो एंट्री पार करो… यही कथित नियम सड़कों पर चलता नजर आ रहा है।*
सबसे बड़ा सवाल —
जब नियमों की रक्षा करने वाले ही सौदेबाजी में जुट जाएं, तो आम जनता की सुरक्षा आखिर किसके भरोसे रहे ?
*फिलहाल वायरल वीडियो ने ट्रैफिक व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।*




