पुण्यतिथि पर कांग्रेसियो ने पंडित नेहरू को अर्पित की पुष्पांजलि
कानपुर नगर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया।
कांग्रेसजनों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके देश निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती और आधुनिक भारत की नींव रखने में दिए गए योगदान को याद किया।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने देश को वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, उद्योग और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत दिशा दी। सभी ने नेहरू जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पवन गुप्ता,पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, विजय बाजपेई, संजय शाह, राम स्वरूप तिवारी,पदम मोहन मिश्रा,राकेश साहू,उपेंद्र यादव,अवनीश सलूजाराजकुमार दुबे,लक्ष्मी कांत तिवारी,अमिताभ दत्त मिश्रा,विजय गौड़,अनुज शर्मा,आशुतोष सिंह,रामेन्द्र शर्मा,अखिलेश दीक्षित,उत्कर्ष दीक्षित,मुन्ना खान आदि उपस्थित रहे।
हरिओम की रिपोर्ट




