*कानपुर में प्रेम प्रसंग के बाद विवाद, युवती ने युवक पर ब्लैकमेल और उत्पीड़न का लगाया आरोप; मुकदमा दर्ज, जांच जारी*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर (उत्तर प्रदेश)
कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन अंतर्गत चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती के बीच कथित प्रेम संबंध का मामला अब विवाद में बदल गया है। युवती ने युवक राम जी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, युवक पहले उसके साथ दोस्ती और प्रेम संबंध में था, लेकिन बाद में उसने फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक लगातार मानसिक दबाव बनाते हुए सामग्री वायरल करने की धमकी देता रहा।
दर्ज तहरीर के मुताबिक, 23 मई को युवती अपनी मां के लिए मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में युवक ने कथित तौर पर उसका पीछा किया और स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई।
युवती ने FIR में आरोप लगाया है कि आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था और विरोध करने पर धमकियां दे रहा था। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि आरोपी युवक का संबंध सत्ता पक्ष से बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
✍️ फिलहाल चकेरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




