*आज से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन झुलसाएगी गर्मी*
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ बढ़ेगा गर्मी का असर, दो जून तक लू और तेज धूप से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका, मौसम विभाग ने तापमान चरम पर पहुंचने की जताई संभावना, दोपहर 3:38 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा सूर्य, नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें होती हैं सबसे अधिक तीव्र, तेज गर्म हवाओं से आमजन को सतर्क रहने की सलाह, पश्चिमी विक्षोभ के असर से धूलभरी आंधी के संकेत, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से मिल सकती है राहत, गमी के साथ बदलते मौसम का डबल असर झेलेगा प्रदेश, दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह, नौतपा के दौरान हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा




