*ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्यारेपुर विक्रम खेड़ा, पोस्ट सिकंदरपुर सरोसी में किसानों की जमीन पर अवैध कब्जे और मारपीट का मामला सामने आया है।*
आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा पत्तेदार किसानों की जमीन जबरन जोत दी गई तथा विरोध करने पर महिलाओं और ग्रामीणों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की गई।
पीड़ित किसानों का आरोप है कि सुबह करीब 8 बजे जब गांव की महिलाएं और युवक मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं के साथ मारपीट कर उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन, माखी थाना और चौकी पावा में न्याय की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित पक्ष में बताए गए नाम इस प्रकार हैं —
शिवकुमार पुत्र बाबूलाल लोध,
लक्ष्मीनारायण पुत्र बाबूलाल लोध,
रामकुमार पुत्र बाबूलाल लोध,
ईश्वर्दीन पुत्र गयाप्रसाद लोध,
पंकज पुत्र बृजमोहन लोध,
पवन कुमार पुत्र विष्णु लोध,
सुधीर पुत्र लक्ष्मीनारायण लोध,
मूलचंद पुत्र गयादीन लोध,
छत्रपाल लोध सहित अन्य अज्ञात लोग।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




