रेलवे में पद सरेंडर के विरोध में कानपुर में जागरूकता अभियान

रेलवे बोर्ड द्वारा 30 हजार पदों को सरेंडर किए जाने के विरोध में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर पूरे भारतीय रेलवे में 15 मई से 29 मई 2026 तक ‘विरोध पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ, विद्युत लोको शेड एवं टी एम शेड कानपुर शाखा के द्वारा कर्मचारीयों के बीच पत्रक बांट कर जनसंपर्क जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें जोनल संयुक्त मंत्री कुन्दन कुमार सिंह जी ने कर्मचारियों को जागरूक करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे में विकास के कार्य बहुत तेजी से किए जा रहे हैं, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर में 1275 स्टेशनों को जिर्णोद्धार कर मॉडीफाइड बनाया जा रहा है। मालगाड़ी के लिए अलग से फ्रॉंट कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण और कहीं कहीं तिहरीकरण भी किए जा रहे हैं। ट्रैक लगभग पूर्णतः विद्युतीकरण की तरफ बढ़ रही है। स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन के साथ साथ सैंकड़ों नए नए ट्रेन चलाई जा रही है। ईंजन, कोच, वैगन एवं अन्य उपकरण बनाने वाले उत्पादन इकाईयां की कार्यक्षमता बढ़ाई जाने के लिए कारखानों एवं शेड का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और इन संपूर्ण व्यवस्था को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए जनशक्ति को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाना चाहिए इसलिए भारतीय रेलवे मजदूर संघ रेल मंत्रालय से अपने मांग पत्र में रेलवे में रिक्त पदों को भरने पर हमेशा जोड़ देती रही है परंतु रेलवे बोर्ड बिल्कुल उल्टा कार्य कर रहा है नई वैकेंसी निकाली जाने के स्थान पर विपरीत कार्य करके पदों को सरेंडर कर रहा है। सरकार के विकसित भारत के संकल्प पर रेलवे बोर्ड पानी फेरने जैसा कार्य कर रहा है। रेल मंत्रालय को इस पर ध्यान देना चाहिए तथा रेलवे बोर्ड के पद सरेंडर की मंशा को रोकना चाहिए। आज पुरे भारतीय रेलवे में भारतीय रेलवे मजदूर संघ इसलिए विरोध कर रहा है कि सरकार का ध्यान कर्मचारी के बढ़ते वर्कलोड एवं घटती सुविधाओं की तरफ जाए। आज उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ महामंत्री रूपम पांडेय के नेतृत्व में अपने तीनों मंडलों के माध्यम से विरोध पखवाड़ा मना कर रेलमंत्री को ज्ञापन भेज रही है जिससे कर्मचारी हित को ध्यान में रख कर पद सरेंडर को रोका जा सके। आज के इस जनसंपर्क जागरूकता अभियान में जोनल संयुक्त मंत्री कुन्दन कुमार सिंह, शाखा अध्यक्ष मनोज कठेरिया, शाखा मंत्री योगेश मीणा, संगठन के लिए समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता राजन कुमार (आर्मेचर विभाग इंचार्ज), कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम गौतम, सहा. शाखा मंत्री अजीत वर्मा, सीताराम, हेतराम आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




