*देश दुनिया खेल मौसम की टॉप 10 खबरें*
● उत्तर प्रदेश में बिजली संकट और कटौती को लेकर हाहाकार के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ऊर्जा विभाग की समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियों पर हालात छिपाने और आंकड़ों में सुधार दिखाने के आरोप लग रहे हैं
● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगामी त्योहारों को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे
● विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज नई दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
● बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष बैठक करेंगी
● मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में आज भी भीषण लू चलने का अनुमान जताया है
● भारत के गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में फेडरेशन कप एथलेटिक्स में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता
● आईपीएल में पंजाब ने लखनऊ को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखीं
● पंजाब के कपूरथला जेल में कैदियों और विचाराधीन बंदियों के बीच झड़प के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
● कांगो में इबोला प्रकोप से अब तक 204 लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीकी स्वास्थ्य एजेंसी ने कई देशों में संक्रमण फैलने का खतरा जताया है
● विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। भारत सरकार ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है




