*उन्नाव में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, युवक पर फोन पर परेशान करने का आरोप।*
ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव में एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि मृतका की पहचान बिछिया गांव निवासी बाबू की 14 वर्षीय पुत्री रितिका के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रितिका घर में थी तभी गांव के एक युवक का उसके मोबाइल पर फोन आया। किशोरी के मामा ने जब उससे फोन के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहा है। इस जानकारी के बाद मामा ने कथित तौर पर युवक के परिजनों से शिकायत की और उसे समझाने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि शिकायत किए जाने के कुछ ही देर बाद रितिका ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन अंदर पहुंचे, जहां रितिका का शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुरवा कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस*उन्नाव में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, युवक पर फोन पर परेशान करने का आरोप।*
ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव में एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि मृतका की पहचान बिछिया गांव निवासी बाबू की 14 वर्षीय पुत्री रितिका के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रितिका घर में थी तभी गांव के एक युवक का उसके मोबाइल पर फोन आया। किशोरी के मामा ने जब उससे फोन के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहा है। इस जानकारी के बाद मामा ने कथित तौर पर युवक के परिजनों से शिकायत की और उसे समझाने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि शिकायत किए जाने के कुछ ही देर बाद रितिका ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन अंदर पहुंचे, जहां रितिका का शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुरवा कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मृतका के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। मृतका के परिजनों ने युवक पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – मृतका का रिश्तेदार।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता* ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मृतका के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। मृतका के परिजनों ने युवक पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – मृतका का रिश्तेदार।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




