*💁🏻♂️सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*📝23- मई- शनिवार*
👇
*==============================*
*1* पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर देंगे, 47 शहरों में होगा 19वां रोजगार मेला; अब तक करीब 12 लाख युवाओं को लेटर मिले
*2* सुप्रीम कोर्ट बोला- माता-पिता IAS तो बच्चों को आरक्षण क्यों, क्रीमी लेयर के बच्चे रिजर्वेशन लेते रहे तो इससे कभी नहीं निकल पाएंगे
*3* लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के दौरान महिलाओं और किशोरियों के लिए शानदार काम करने पर भारतीय सेना की मेजर अभिलाषा बराक को 2025 संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली तीसरी भारतीय अधिकारी बन गई हैं
*4* NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल, 27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल; 21 जून को पुनर्परीक्षा
*5* भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित आईटीआर से अग्नि-1 शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। परीक्षण में सभी तकनीकी और ऑपरेशनल मानक पूरी तरह सफल रहे।
*6* जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चलेगी 20 कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस, अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान
*7* बिहार में जीतनराम मांझी के मंच पर पथराव, बिना भाषण दिए लौटे केंद्रीय मंत्री; 2 युवक गिरफ्तार
*8* अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार से भारत के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा चार दिन का है। यह उनकी पहली भारत यात्रा है। वह अपनी यात्रा के दौरान कोलकाता, नई दिल्ली, आगरा और जयपुर जाएंगे। 26 मई को क्वाड समूह की बैठक में भी रुबियो शामिल होंगे। यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है
*9* महंगे पेट्रोल-डीजल, तेल संकट और जलवायु परिवर्तन की चिंता के बीच दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। आईईए की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में ईवी बिक्री 2.3 करोड़ के पार जा सकती है। बैटरियों की घटती कीमतें और सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं भी इसकी बड़ी वजह हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में दुनिया की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों का दबदबा बढ़ सकता है
*10* PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम को मिली सिक्योरिटी, सुरक्षा में CRPF जवान तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रही धमकी
*11* भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना वेनेजुएला, सऊदी-US पीछे छूटे; होर्मुज बंद होने के बाद भारतीय कंपनियों ने खरीद बढ़ाई
*12* चारधाम यात्रा का एक महीना पूरा, 19 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 2025 के मुकाबले 10% ज्यादा; 40 लाख रजिस्ट्रेशन, 43% का उछाल
*13* RBI सरकार को देगा ₹2.87 लाख करोड़ का डिविडेंड, पिछले साल से 7% की बढ़ोतरी; ईरान-इजराइल संकट के बीच खजाने को मिलेगी बड़ी राहत
*14* अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया, पति हड्डी के कैंसर से जूझ रहे, कहा- मुश्किल वक्त में साथ रहना चाहती हूं
*15* क्या पाकिस्तान कराएगा अमेरिका और ईरान में समझौता? आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, कूटनीतिक हलचल तेज
*16* SRH vs RCB: जीतकर भी हारी हैदराबाद, शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी; गुजरात से होगी टक्कर
*17* आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा। दोनों टीमें लीग चरण का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगी। लखनऊ पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, पंजाब अगर जीत दर्ज करती है तो उसकी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।
*18* आसमान से बरस रही आग: दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के, इसमें 26 उत्तर प्रदेश के
*=============================*




