*कानपुर में देर रात पुलिस का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, हुड़दंगियों में मची खलबली*
कानपुर डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी
कानपुर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शहरभर में अपराधियों, हुड़दंगियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच करती नजर आई।*
चेकिंग के दौरान कार, बाइक और ऑटो समेत विभिन्न वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ-साथ वाहन संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की।*
शहर के प्रमुख चौराहों स्वरूप नगर,कोतवाली,मूलगंज,रेलबाजार,परेड,कर्नलगंज,गोविंदनगर,नौबस्ता,बर्रा क्षेत्र के बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अचानक चले इस अभियान से देर रात सड़कों पर हुड़दंग करने वालों और अपराधियों में खलबली मच गई।*
*✍️पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।*




