*PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला? विदेश से आते ही बुलाई अहम बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल*
*न्यूज़ टुडे टीम अपडेट* पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा से स्वदेश लौट गए हैं. विदेश से आते ही पीएम मोदी ने अहम बैठक बुलाई है. पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की आज होने वाली बैठक पर पूरे देश की नजरें हैं. क्या पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर कोई बड़ा फैसला होगा या कोई नया निमर्देश मिलेगा, अटकलों का बाजार गर्म है. इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक आज यानी बृहस्पतिवार को होगी. इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों और भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी.
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे. मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस साल मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी. यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब देश में पश्चिम एशिया संकट का असर दिख रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. एलपीजी के रेट को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है कि कभी भी उसके रेट बढ़ाए जा सकते हैं.
सूत्रों ने बताया कि बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज, हाल ही में लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विभिन्न पहलुओं, उन्हें अधिकतम सफलता के लिए कैसे लागू किया जाए और अन्य विषयों की भी समीक्षा किए जाने की उम्मीद है.




