*गंगाघाट कोतवाली में बड़े मंगल भंडारे में पहुंचे एसपी जय प्रकाश सिंह व अन्य अधिकारी, भक्तों की उमड़ी भीड़*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
जनपद उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली में ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार पर
कोतवाली परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में उन्नाव एसपी जय प्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने पूरे थाने के फोर्स के साथ सभी का स्वागत किया।
एसपी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि बड़े मंगल पर इस तरह के आयोजन पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाते हैं।
कोतवाली गेट पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह पूरे स्टाफ के साथ प्रसाद वितरण में जुटे रहे। अन्य अधिकारियों ने भी भक्तों को प्रसाद परोसा।
गंगाघाट कोतवाली में बड़े मंगल पर भंडारे की पुरानी परंपरा है। इस बार भी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजन हो रहा है। एसपी समेत अधिकारियों के पहुंचने से भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सेवा में भी तत्पर दिखे।




