💁🏻♂️*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*
*1* 43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री, किंग और क्वीन से मुलाकात करेंगे मोदी, कल तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे
*2* सिर्फ सरकार-भगवान के भरोसे रहने से नहीं बदलेगा देश’, गडकरी ने लोगों से की जनभागीदारी की अपील
*3* गडकरी ने कहा कि देश को बदलने के लिए हमें हर व्यक्ति और समाज को जगाना होगा। जब लोग मिलकर काम करेंगे, तभी बदलाव आएगा। यह सम्मेलन ‘पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था’ के 25 साल पूरे होने पर आयोजित किया गया था। यह संस्था महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए काम कर रही है। इस कार्यक्रम में देश भर के जल संरक्षण विशेषज्ञ और कार्यकर्ता शामिल हुए।
*4* कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर महंगाई के लिए निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार में दूरदर्शिता की कमी होने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने चुनाव तक अर्थव्यवस्था की स्थिति को जनता से छिपाकर रखा।
*5* वीडी सतीशन केरलम CM बने, 64 साल बाद राज्य में किसी मुख्यमंत्री ने पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली; राहुल-प्रियंका मौजूद रहे
*6* केरल का नया मंत्रिमंडल: कांग्रेस के सहयोगी दल के नेता सबसे अमीर मंत्री, इस कैबिनेट सदस्य पर 68 आपराधिक मामले
*7* वियतनाम और दक्षिण कोरिया दौरे पर राजनाथ सिंह, भारत की रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती
*8* NEET केस में महाराष्ट्र की केमिस्ट्री कोचिंग का डायरेक्टर अरेस्ट, CBI को फोन में लीक पेपर मिला, सेंटर पर भी छापेमारी; अब तक 10 गिरफ्तार
*9* शुभेंदु सरकार के बड़े फैसले: महिलाओं को 3000 रुपये की सहायता, सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का दिया तोहफा
*10* चंडीगढ़ में अब पेट्रोल-डीजल खरीदने पर लिमिट, टू-व्हीलर को 500 और कार में सिर्फ 1500 रुपये तक का ही मिलेगा तेल
*11* बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में आग, सभी यात्री सुरक्षित निकले; कल त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की 2 बोगियों में आग लगी थी
*12* वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में लाइट गुल, अंधेरे और गर्मी में बेहाल हुए पैसेंजर्स, 25 मिनट बाद हुई बिजली सप्लाई शुरू
*13* यूपी में टीचर-इंजीनियर समेत 10 की मौत, ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, कई लोग सीट के बीच में ही फंस गए
*14* जेब पर बढ़ेगा बोझ: थोक महंगाई 10% के पार जाने का खतरा, तेल की कीमतों में और हो सकती है बढ़ोतरी; रिपोर्ट में दावा
*15* डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर के पार; सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर
*16* IPL में आज चेन्नई Vs हैदराबाद, चेन्नई के लिए करो या मरो मैच, हैदराबाद को टूर्नामेंट में 15 बार हराया
*17* उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट : किसानों को सिंचाई बढ़ाने और खेतों में मल्चिंग करने की सलाह




