*दोपहर 01 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- वकीलों ने पुलिस पर पथराव किया, पथराव के चलते पुलिस ने लाठियां चलाई, अवैध चैंबरों को तोड़ने पहुंची थी पुलिस, नाले के ऊपर वकीलों के बने हैं अवैध चैंबर, मौके पर भारी संख्या में फोर्स भी पहुंची, सदर तहसील रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर पथराव
➡लखनऊ- शाहजहांपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, सीएम योगी सड़क हादसे का संज्ञान लिया, मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर दुःख व्यक्त किया, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश, राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
➡दिल्ली- दिल्ली में NCB ने बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा, भारी मात्रा में कैप्टागन ड्रग पकड़ी गई, दिल्ली से 31.5 किलो कैप्टागन ड्रग पकड़ी, गुजरात से 196.2 किलो कैप्टागन बरामद, 227.7KG ड्रग्स की कीमत 182 करोड़ रुपये, सीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया, सीरिया का नागरिक अवैध रूप से रह रहा था, ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई- गृह मंत्री, ‘यह कार्रवाई जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा उदाहरण’
➡दिल्ली- दिल्ली में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, सपा जंतर मंतर पर कर रही प्रदर्शन, आज़म खां को इंसाफ दिलाने की मांग, आज़म, परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग, मोहम्मद अरशद खान के नेतृत्व में प्रदर्शन
➡बरेली- बरेली में 4 महिला ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 8 किलो 121 ग्राम अफीम बरामद हुई, 3 बिहार की, एक नेपाल की महिला, बिहार, झारखंड से लाकर करती थी सप्लाई, तस्करी पर आर्थिक तंगी का हवाला दिया, देवरनिया के बसुपुरा ढाल के पास अरेस्ट
➡ललितपुर- प्याऊ के मटकों के नीचे सोया युवक, मटकों से टपकते पानी के नीचे सोया, भीषण गर्मी में निकाला अजीब जुगाड़, मेडिकल कॉलेज के बाहर का वीडियो, बंदर भी गर्मी में कुल्फी खाता दिखा
➡बरेली- परिवार पर तेजाब डालने का मामला, फरार अभियुक्त से पुलिस की मुठभेड़, एकतरफा प्यार में उमेश ने की करतूत, महिला, बच्चों, पति पर डाला था तेजाब, घटना के बाद उमेश चल रहा था फरार, शेरगढ़ चौराहे पर हुई पुलिस से मुठभेड़, मुठभेड़ में कांस्टेबल नाजिम भी घायल
➡रामपुर- स्वार में फैजान के घर एटीएस का छापा, परिवार, दोस्तों के मोबाइल कब्जे में लिए, अहमदाबाद जेल में बंद है आरोपी फैजान, आतंकी गतिविधियों का आरोपी है फैजान, पुलिस, एसडीएम के साथ पहुंची ATS टीम, घर की वीडियोग्राफी कर जुटा रहे सबूत
➡महराजगंज- अस्पताल के गुर्गों ने तीमारदारों को पीटा, लापरवाही पर बोलने पर पिटाई का आरोप, कवरेज करने गए पत्रकारों से भी अभद्रता, डॉक्टर निशांत ने किया जमकर विवाद, पुलिस के सामने ही कटता रहा बवाल, सदर थाना के निजी अस्पताल का मामला
➡बिजनौर- वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों में राहत, वन विभाग टीम गुलदार को ले गई साथ, चांदपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का मामला
➡पीलीभीत- पीलीभीत में हिट एंड रन की घटना, कार ने बच्ची सहित तीन को रौंदा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार का कहर, एक युवक की मौत, दो लोग घायल, एक व्यक्ति को कार ने दूर तक घसीटा, गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया, पीलीभीत के अमरिया की घटना
➡आगरा- मुंबई की EOW शाखा की शमशाबाद में कार्रवाई, मुंबई के व्यवसायी से करोड़ों की हेराफेरी का मामला, 7.5 करोड़ की हेराफेरी, 4 लोगों पर दर्ज है मुकदमा, आरोपियों के घर पर नोटिस किया गया चस्पा, वारंट के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए आरोपी, कोल्ड स्टोरेज के नाम पर है धोखाधड़ी का आरोप, भगवान सिंह, दिनेश, गौरव के घर नोटिस चस्पा, थाना शमशाबाद क्षेत्र के चितौरा गांव का मामला
➡बहराइच- पानी भरे गड्ढे में मिला बच्चे का शव, हत्या कर शव फेंका गया- परिजन, नानपारा निवासी था 5 वर्षीय मृतक, कल शाम लापता हुआ था ताजुद्दीन, कोतवाली नानपारा इलाके का मामला
➡फर्रुखाबाद- घर में घुसे चोरों ने युवकों को मारी गोली, बदमाशों की गोली से दो युवक हुए घायल, लोहे के रॉड से हमला और हाथापाई भी हुई, दोनों घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती, लोगों ने दो बदमाशों को पुलिस को सौंपा, थाना राजेपुर क्षेत्र के कुइयां गांव की घटना
➡मेरठ- सेन्ट्रल मार्केट में 2 परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, सड़क पर उतरकर डंडों से जमकर मारपीट, किरायेदार से विवाद के बाद सड़क पर उतरी रंजिश, दोनों परिवारों के एक दर्जन लोगों ने की मारपीट, सेन्ट्रल मार्केट सेक्टर-4 का है मामला
➡जालौन- लेनदेन के विवाद में आपस मे भिड़े भाई, एक भाई ने दूसरे का सिर फोड़ किया घायल, पीड़ित ने भाई की पुलिस से की शिकायत, कोंच के आजाद नगर इलाके का मामला
➡कन्नौज- शादी में आए युवक का पेड़ पर मिला शव, नोएडा जाने की बात कहकर निकला था, मृतक देवदत्त मिश्रा मुर्रा गांव निवासी था, सौरिख के नगरिया लालशाह गांव का मामला
➡शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत, डंपर ने सवारी भरे टेंपो को मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित 3 की मौके पर मौत, हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लगा, थाना कांट कस्बे की घटना
➡हरिद्वार- हरिद्वार में पीएनजी पाइपलाइन फटी, HNGPL की मुख्य पीएनजी पाइपलाइन फटी, कनखल क्षेत्र के 2000 घरों में गैस सप्लाई ठप, पाइपलाइन फटने के बाद पीएनजी सप्लाई बंद, सड़क पर हो रहा गैस रिसाव, मची अफरा-तफरी, एचएनजीपीएल ने लगाया लापरवाही का आरोप, पेयजल निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप, बिना सूचना सड़क खुदाई करने का आरोप लगाया, LPG संकट के बीच PNG बंद होने से लोग परेशान, कनखल क्षेत्र में गैस संकट से लोगों की बढ़ी परेशानी
➡जालौन- महिला की मौत के बाद दो पक्षों में विवाद, बहनोई के घर मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप, पहले से 5 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है, कोंच कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर की घटना
➡हापुड़- बिजली के तारों में लगी भीषण आग, आतिशबाजी की तरह जोरदार धमाके, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हमीरपुर- सपा कार्यालय के बाहर लगी पुलिस फोर्स, सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को आज आना था, आज आने वाले थे सदर में पार्टी कार्यालय, जिला प्रशासन ने आगमन पर लगाई है रोक, LIU की रिपोर्ट के आधार पर लगाई है रोक, अजेंद्र सिंह लोधी ने पीएम पर की थी टिप्पणी
➡औरैया- कल्यानपुर जागू में हुई हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, ईंट, मृतक का फोन बरामद, बहन से गलत हरकत का बदला लेने में हत्या, आरोपी ने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या, बिधूना थाना क्षेत्र स्वाट,सर्विलांस टीम की कार्रवाई
➡कन्नौज- सड़क घेरकर खड़े दबंगों ने किया हमला, पिता, बेटी के साथ दबंगों ने की मारपीट, भीड़ के आने पर दबंग धमकी देते हुए फरार, छिबरामऊ के कुंअरपुर बनवारी गांव का मामला




