💁🏻♂️*16 मई, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 यूएई के बाद अपनी 5-देशों की यात्रा के दूसरे चरण में *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड पहुंचे*
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे हीट वेव से थोड़ी राहत, पर तपिश बरकरार, कल उदयपुर में दिन में तापमान 41.1 और रात को 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@44.2, राजसमंद@40.7
🔸 *भिवाड़ी में राजस्थान का पहला और देश का 12वां सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू*: हर साल 6 करोड़ चिप बनेंगी
🔸 उदयपुर में *डंपर में तार फंसने से साइकिल सवार पर गिरा पोल, मौत*, वल्लभनगर-भटेवर मार्ग पर रणछोड़पुरा के पास हुआ हादसा
🔸 बंगाल: पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे *अभिषेक बनर्जी पर FIR, अमित शाह को धमकी देने का आरोप*
🔸 *बिना PUC अब दिल्ली NCR में भी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल*, 1 अक्टूबर से लागू होगा नियम
🔸 *नीट पेपर लीक मामला*: सीबीआई ने पुणे से मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को अरेस्ट किया
🔸 पीएम मोदी ने किया फैक्ट चेक, *विदेश यात्रा पर टैक्स की खबर को बताया फेक*
🔸 अमेरिकी डॉलर के मुकाबले *रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.07 पर* पहुंचा
🔸 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने *धार की विवादित भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर घोषित किया*, हिंदू पक्ष की मांग की मंजूर
🔸 *जापान में आया भूकंप*, रिक्टर स्केल पर 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं
🔸 पाकिस्तान: *सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला*, 15 जवानों की मौत
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: एमपी के छतरपुर में पुलिस ने कानून व्यवस्था को दिया नया आयाम, एक मुर्गे को हवालात में बंद कर दिया नया पैगाम, जिस लॉक-अप में आमतौर पर चोर, बदमाश और अपराधी होते हैं बंद, वहां एक मुर्गा कैदी बनकर मिला टहलता, मानो किसी बड़े घोटाले में गया हो पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों का आरोप- पुलिसवालों का रात में “मुर्गा पार्टी” का था प्लान, इसीलिए मुर्गे को किया डिटेन, पुलिस की हुई किरकिरी, अफसरों ने बैठाई जांच, “तंदूरी संदिग्ध” का मामला कस्टडी” का था या “कड़ाही” का उसी में फंसा है पेंच, लोग कस रहे तंज- संडे डिनर है आने वाला, यहां अलग ही चल रहा खेल, अपराधी बाहर घूम रहे और मुर्गा काट रहा जेल
🔸 उदयपुर में *युवक की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार*, साइड देने को लेकर बेकरिया थाना क्षेत्र के टाकरी घाटी के पास हुआ था विवाद, छुरी मारकर की थी हत्या
🔹 *आईपीएल 2026*: लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया, आज का मुकाबला कोलकाता और गुजरात के बीच




