सरसैया घाट पर धरना प्रदर्शन करने गए दिव्यांगों के साथ पुलिस की भिड़ंत
कानपुर नगर, कानपुर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का धरना प्रदर्शन आयोजित होना था। इसके लिए एसीपी कोतवाली से धरना प्रदर्शन की अनुमति के लिए एक सप्ताह पूर्व प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार दिन में एसीपी कोतवाली से मिलकर आए थे और उन्होंने स्पष्ट किया था कि धरना सरसैया घाट पर ही होगा।
धरना प्रदर्शन में शामिल होने गए दिव्यांग सरसैया घाट पहुंच गए जहां पर पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की जिस पर पुलिस से दिव्यांगों की झड़प हो गई और उन्होंने कहा कि जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार नहीं आएंगे हम यहां से नहीं हिलेंगे । पुलिस के लोग दिव्यांगों को नाना राव पार्क जाने का दबाव बना रहे थे। बाद में अधिकारियों से वार्ता के बाद वीरेन्द्र कुमार सरसैया घाट पहुंचे और सभी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नानाराव पार्क पहुंचे और वहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर धरना ख़त्म कराने का प्रयास किया। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार पीड़ित दिव्यांगों कि रिपोर्ट दिव्यांगजन अधिनियम 2016 कि धारा 13,7,92 व बी एन एस कि अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने पर अडें रहे । बाद में रिपोर्ट दर्ज करने के आह्वान पर धरना खत्म हुआ। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि शासन में 6 चरणों की हुई वार्ता के बाद जो कार्य हुई है उसका अनुपालन आज तक नहीं हुआ जिला स्तर के अधिकारी शासन के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं उर्सला अस्पताल में वेरा जांच की मशीन लगती है वह आज तक नहीं लग पाई जबकि शासन ने अगस्त 2025 को आदेश जारी कर दिया था। राशन की दुकानों में दिव्यांगों का आरक्षण कोटा पूरा नहीं हो रहा है, नगर निगम फेरी नीति के तहत दिव्यांगजनों को दुकान और स्थान उपलब्ध नहीं करा रहा है, दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का पालन नहीं हो रहा है, प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी के वजह से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। अगर प्रशासन ने मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो मजबूर होकर पूरे प्रदेश के दिव्यांग कानपुर में एकत्र होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन पर दबाव बनाएंगे।
आज के धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, वैभव दिक्षित, गौरव कुमार , गुड्डी दीक्षित, रंजीत सिंह, गोमती वर्मा, सरला, ओम प्रकाश दास, दिलीप कुमार, महेश चंद साहू आदि शामिल रहे।
हरि ओम की रिपोर्ट




