*चकरपुर मंडी में लगी भीषण आग, 30 से अधिक दुकानें जलकर राख*
सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरपुर मंडी के चबूतरे नंबर 6 पर भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें दूर तक दिखाई दीं। मंडी में रखी प्लास्टिक की क्रेटों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते 30 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही फायर विभाग को मौके पर बुलाया गया और मंडी के अधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, जबकि व्यापारियों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
अक्षत श्रीवास्तव की रिपोर्ट




