💁🏻♂️*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- स्कूलों, कॉलेजों के पास नहीं होगी शराब की दुकान, 500 मीटर दायरे को नहीं होगी शराब की दुकान, शिक्षा मंत्रालय की नई कार्ययोजना के तहत कार्रवाई, स्कूलों के आसपास बिक्री पर सख्त कार्रवाई होगी, विद्यालय, पुलिस नियमों का पालन सुनिश्चित कराएंगे, स्कूलों के गेट पर “नशा मुक्त क्षेत्र” के बोर्ड लगेंगे
➡लखनऊ- KGMU में आग लगने की घटना के बाद अलर्ट, ओरल पैथोलॉजी विभाग में प्रशासन अलर्ट, पूरे संस्थान का होगा विद्युत सुरक्षा ऑडिट, पुराने एसी, जर्जर वायरिंग को लेकर बढ़ी चिंता, दंत विज्ञान संकाय के डीन ने प्रशासन को लिखा पत्र, एसी में ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट का खतरा बताया, अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण देने की सिफारिश
➡लखनऊ- ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान हादसा टला, सिलेंडर का वॉल्व फटने से प्लांट में हुआ धमाका, धमाके के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर 10 फीट दूर गिरा, नोजल लगने से प्लांट कर्मचारी घायल हुआ, ठाकुरगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी
➡लखनऊ- 30 से ज्यादा बिजली अभियंताओं की जांच, अभियंताओं की जांच करेगी स्टेट विजिलेंस, भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति के मामले खुलेंगे, करोड़ों के वित्तीय नुकसान वाले मामलों पर फोकस, कई अधिकारियों पर भी कस सकता है शिकंजा, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
➡लखनऊ- गिरफ्तारी मेमो में वजह न लिखने पर होगी कार्रवाई, जिलों के पुलिस अधिकारियों को जारी किए निर्देश, DGP मुख्यालय ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश, गिरफ्तारी,तलाशी मेमो में पूरी, सही जानकारी भरना अनिवार्य, आरोपी की गिरफ्तारी का कारण स्पष्ट लिखने के दिए आदेश, सिर्फ FIR नंबर या धाराएं लिखना पर्याप्त नहीं माना जाएगा, सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जताई थी नाराजगी, कई मामलों में गिरफ्तारी का आधार वाला कॉलम खाली मिला, पालन न होने पर गिरफ्तारी अवैध मान सकती हैं अदालतें
➡लखनऊ- गांजा तस्करी में जितेंद्र जायसवाल अरेस्ट, BJP का जिला पंचायत सदस्य है जितेंद्र जायसवाल, 103 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार, बिहार से तस्करी कर यूपी में बेंच रहा था गांजा, कानपुर, बाराबंकी की ANTF टीमों ने की कार्रवाई, बीबीडी इलाके से ANTF टीमों ने किया गिरफ्तार
➡लखनऊ- पुलिस ने 4 आरोपियों को किया अरेस्ट, जुआ खेलते 4 आरोपियों को किया अरेस्ट, पुलिस ने मौके से नगदी भी बरामद की, 10 मोटरसाइकिल पुलिस ने कब्जे में ली, पुलिस पहुंचते ही 6 आरोपी मौके से फरार, रहीमाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡लखनऊ- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 3 बजे, योगी मंत्रिमंडल का ये दूसरा विस्तार होगा, 6 नए मंत्री आज 3 बजे लेंगे शपथ, कुछ राज्यमंत्रियों को प्रमोशन भी दिया जा रहा, स्वतंत्र प्रभार और कैबिनेट मंत्री पद पर प्रमोशन होगा, सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल सिंह के प्रमोशन की संभावना, आज मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 10 मंत्री ले सकते हैं शपथ
➡देहरादून- प्रेमनगर पुल की डेडलाइन हुई तय, आमजन के लिए जल्द खुलेगा पुल, पीडब्ल्यूडी ने तय की पुल की डेडलाइन, पुल की डेडलाइन 31 मई हुई तय, 16 करोड़ की लागत निर्मित किया जा रहा पुल, पुल के खोलने से प्रेमनगर क्षेत्र को मिलेगी राहत
➡दिल्ली- दिल्ली में ब्लास्ट का अलर्ट, IED से धमाके की जानकारी मिली, बीजेपी हेडक्वार्टर, सरकारी दफ्तर उड़ाने की धमकी, दिल्ली में सभी जगह बढ़ाई गई सुरक्षा
➡लखनऊ- बीजेपी विधायक कैलाश राजपूत का बयान, सपा के PDA की हवा निकाल दी जाएगी-कैलाश, सपा का PDA फर्जी है- कैलाश राजपूत, जो जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा-कैलाश
➡तमिलनाडु- तमिलनाडु में आज शपथग्रहण समारोह, विजय तमिलनाडु सीएम पद की शपथ लेंगे, TVK प्रमुख विजय सीएम पद की शपथ लेंगे, एन, आनंद मंत्री पद की शपथ लेंगे, आधव अर्जुन मंत्री पद की शपथ लेंगे, केजी अरुणराज मंत्री पद की शपथ लेंगे, के. ए. सेंगोटैयन मंत्री पद की शपथ लेंगे, पी वेंकटरामनन मंत्री पद की शपथ लेंगे, R निर्मलकुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे, राजमोहन मंत्री पद की शपथ लेंगे, टीके प्रभु मंत्री पद की शपथ लेंगे, एस कीर्तना मंत्री पद की शपथ लेंगे
➡रूद्रपुर- चंपावत में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला, BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का फूंका पुलता, महिला मोर्चा ने भगत सिंह चौक फूंका पुतला, विनीता सक्सेना के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन, सरकार को बदनाम करने की साजिश- विनीता
➡बरेली- ट्रैफिक नियम समझाने पर भड़के बाइक सवार, दारोगा को दी शाम तक वर्दी उतरवाने की धमकी, टीएसआई ने 1 हजार रुपये का किया था चालान, आरोपियों ने फोन कर टीएसआई को दी धमकी, गजेंद्र सिंह ने 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया, सीबीगंज थाने में दर्ज हुई आरोपियों पर FIR
➡मुजफ्फरनगर- सिपाही अजय को रील बनाना पड़ा भारी, रील के चक्कर में सिपाही की बाइक सीज, बाइक सीज, पुलिस ने काटा 1500 का चालान, क्षेत्राधिकारी ने विभागीय जांच के दिए आदेश, खतौली के भूड़ चौकी पर तैनात है सिपाही
➡मुजफ्फरनगर- रसोई में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, रसोई में रखा सामान जलकर राख, ग्रामीण का लाखों का सामान राख, बुढ़ाना के लुहसाना गांव का मामला
➡हापुड़- गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, नींद बनी तीन की मौत का कारण, अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर पर चढ़ी, डिवाइडर से टकराते ही पलटी कैंटर, दो महिला,एक मासूम बच्चे की मौत, हादसे मे दो अन्य व्यक्ति भी घायल, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का मामला
➡प्रतापगढ़- पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, कंधे पर बैग टंगा युवक का मिला शव, नगर कोतवाली के बेल्हा का मामला
➡कौशाम्बी- मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में पिता गंगूलाल की मौत, आरोपी बेटे की तलाश में जुटी पुलिस, पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र की घटना
➡संभल- तरबूज चोरी के नाम पर मासूमों को तालिबानी सजा, खेत स्वामी ने चार बच्चों के बांधे हाथ पैर, थाना हयात नगर क्षेत्र का वायरल वीडियो
➡संभल- सम्पत्ति विवाद में गोलीकांड मामला, फरार आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा, कुर्की की कार्रवाई जारी करने का नोटिस, दो पक्षो में सम्पत्ति विवाद में फायरिंग, एक आरोपी को पुलिस भेज चुकी जेल, चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा का मामला
➡सहारनपुर- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सीओ नकुड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, सरसावा पुलिस ने राहुल को किया अरेस्ट, प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण का आरोप, पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
➡बदायूं- भंडारे से लौट रहे युवक को पीटा, घात लगाए बैठे दबंगों ने किया हमला, घायल युवक को बदायूं किया गया रेफर, सहसवान कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बदायूं- ड्रीम-11 में 1 करोड़ जीतने वाले की संदिग्ध मौत, संभल में ससुराल में युवक नीरज का शव मिला, जरीफनगर थाना के दानपुर का रहने वाला था, पिछले कुछ समय से ससुराल में ही रह रहा था, पिछले साल ड्रीम-11 में 1 करोड़ रुपये जीते थे, परिजनों ने मौत पर जताया संदेह, जांच की मांग, जरीफनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
➡देहरादून- नवविवाहिता के गायब होने का मामला, नंदा देवी एक्सप्रेस से गायब हुई नवविवाहिता, नवविवाहिता को पुलिस और परिवार रहा खोज, केदारनाथ दर्शन दर्शन के लिए आया था जोड़ा, यूपी के गाजियाबाद से आया नवविवाहिता जोड़ा, दून रेलवे स्टेशन से यात्रा के लिए ट्रेन में चढ़ा जोड़ा, गाजियाबाद पहुंचने से पहले से गायब हुई पत्नी, अब तक प्रज्ञा का नहीं मिला कोई सुराग
➡श्रावस्ती- हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा खतरा, मकानों के ऊपर से गुजर रही लाइन, गुजर रही हाईटेंशन लाइन से दहशत, अंडरग्राउंड लाइन के लिए पोल लगे, फिर भी नहीं हटाई गई पुरानी लाइन, गिलौला क्षेत्र के तिलकपुर चौराहे की घटना
➡हापुड़- महाराणा प्रताप जयंती पर बवाल का मामला, 8 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज, अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार की तहरीर पर केस, मामूली कहासुनी के बाद पत्थरबाजी की घटना, घरों में घुसकर, गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, थाना धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव का मामला
➡देवरिया- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 2 तमंचे, लूटी गई अंगूठी, नगदी, बाइक बरामद, रुद्रपुर, गौरीबाजार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
➡ललितपुर- सोयाबीन तेल गोदाम पर खाद्य विभाग का छापा, 72 किलोग्राम तेल के पैकेटों को किया सीज, FOREVER नकली तेल की हो रही मैन्युफैक्चरिंग, अंजेश,नीलेश, बब्बू जैन ने फैला रखा कारोबार, तालबेहट क्षेत्र मिलावटी तेल का कारोबार
➡हापुड़- चिपसेट की कमी से स्मार्टफोन महंगे, स्मार्टफोन के दाम करीब 30 से 40% बढ़े, मेमोरी कार्ड,पेन ड्राइव के दामों में उछाल, महंगाई के कारण मार्केट में आई कमी, मोबाइल के दामों में भी हुई बढ़ोतरी
➡देहरादून- चारधाम यात्रा में घोड़े-खच्चरों की सुरक्षा, सुरक्षा मामले में बोले मंत्री सौरभ बहुगुणा, घोड़े-खच्चरों की हेल्थ जांच, रजिस्ट्रेशन शुरू, चात्रा से पहले शुरू हुआ जांच और रजिस्ट्रेशन, सभी घोड़े-खच्चरों को हेल्थ सर्टिफिकेट जारी, बीमार, बूढ़े, छोटे घोड़ों को शामिल की अनुमति नहीं, पशुओं पर अत्याचार रोकने के लिए सख्त SOP, केदारनाथ, यमुनोत्री में निगरानी टीम तैनात
➡रायबरेली- लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कार सामने से आ रही है बस में घुसी, कार सवार तीन लोग गंभीर घायल, हरचंदपुर के कस्बे की घटना
➡दिल्ली- 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, न्यू उस्मानपुर के गौतम विहार की घटना
➡इटावा- ऊंचाहार एक्सप्रेस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, बुजुर्ग कमलेश उपाध्याय की बिगड़ी तबीयत, भरथना रेलवे स्टेशन पर पहुंची एम्बुलेंस, प्रयागराज से चंडीगढ़ सफर कर रहे थे बुजुर्ग, बुजुर्ग यात्री ने खुद को बताया स्वस्थ, इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन का मामला
➡ललितपुर- स्वजनगणना को लेकर प्रशासन मुस्तैद, प्रेस क्लब में पत्रकारों ने की स्व-गणना, ADM अंकुर श्रीवास्तव प्रेस क्लब पहुंचे
➡मिर्जापुर- मर्चेंट नेवी अफसर मनीष अमेरिका से लापता, 7 मई से पेंसिल्वेनिया बंदरगाह से मनीष गायब, दोस्तों के साथ मॉल घूमने गए थे मनीष द्विवेदी, चौहान पट्टी निवासी मनीष द्विवेदी की तलाश जारी, बिना मनीष के ही अमेरिका से वापस लौटा शिप, वेसल “सिफ्नोस लेडी” पर तैनात थे मनीष द्विवेदी, शिप कंपनी ने मुंबई पहुंचकर परिजनों को दी जानकारी, अंधेरी ईस्ट मुंबई की क्रू मैनेजमेंट कंपनी ने दी सूचना, परिजनों ने प्रशासन से लगाई बेटे की खोज की गुहार
➡आगरा- चाकू से गोदकर की गई युवक की हत्या, पाइपलाइन के गढ्ढे में मिला युवक का शव, घर से प्लॉट पर सोने गया था युवक, बिस्तर में लपेटकर गड्ढे में फेंका गया शव, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, थाना मलपुरा क्षेत्र के बाईं खेड़ा का मामला
➡हापुड़- गंगा में बैरिकेडिंग पार कर स्नान कर रहे श्रद्धालु, डीएम की सख्ती के बाद स्थानीय प्रशासन बेखबर, कई स्थानों पर आदेश के बाद बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं, गढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित तीर्थ नगरी ब्रजघाट का मामला
➡हापुड़- दहेज के लिए प्रताड़ना की हदें पार, दहेज में 5 लाख रूपये, लग्जरी कर की मांग, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, दहेज के लिए दुर्व्यवहार कर महिला से मारपीट, महिला का गला दबाकर जान से करने का प्रयास, अधमरी अवस्था में मायके छोड़कर गया ससुराल पक्ष, पति सहित 8 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡इटावा- इटावा में मिली बांग्लादेशी किशोरी, किशोरी को पुलिस ने लिया संरक्षण में, रेलवे लाइन के पास घूमती मिली, AI ट्रांसलेशन तकनीक से हुई पहचान, कॉक्स बाजार, बांग्लादेश निवासी किशोरी, बिना पासपोर्ट भारत में मिलने से एजेंसियां अलर्ट, मेडिकल व आयु परीक्षण की कार्रवाई जारी, LIU , SIU समेत अन्य एजेंसियां जांच में जुटीं, इटावा के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र का मामला




