विधायक और आलाअधिकारियों संग समग्र विकास समन्वय बैठक।
कानपुर नगर, कानपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर की विकास गति की तेज रफ्तार से चल रही है उसमें सुधार के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शहर की विधानसभाओं की विधायक और आलाअधिकारियों संग समग्र विकास समन्वय बैठक की। 3 महीने में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष ने सुडा विभाग को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई।
बताया कि मेगा क्लस्टर में अब 4 हजार किलो मीटर की क्षमता वाली मिसाइलें बनेगी। शहर में रिंग रोड, गंगा बैराज, यूपीसीडा, शुक्ला गंज , जाजमऊ जैसे क्षेत्रों में 9 पूल बनाए जा रहे है। गंगा एक्सप्रेस वे को कानपुर से जोड़ने की रणनीति बनाई गई है। 8 किलो मीटर मेट्रो का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कार्य सेंशन होने के बात कैबिनेट में भेजा गया है और घंटाघर से नौबस्ता तक जुलाई में मेट्रो दौड़ने लगेगी। 60 करोड़ से शहर में नाले और 60 करोड़ से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। जल्द ही 16 वित्त भी लागू होगा। प्रीपेड मीटर और स्मार्ट मीटरो पर भी बैठक में चर्चा की गई जल्द शहर की तमाम सड़कों को ठीक किया जाएगा और जाम की समस्या से छुटकारा के लिए रणनीति बना कर कार्य करने के निर्देश दिए गए है।
हरिओम की रिपोर्ट




