*उन्नाव:क्षेत्राधिकारी ने शस्त्र दुकानों पर चलाया चेकिंग अभियान,अभिलेख खंगाले*
*उन्नाव।* नगर क्षेत्राधिकारी दीपक यादव ने कोतवाली सदर क्षेत्र की शस्त्र दुकानों पर पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग की।
निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस और शस्त्रों के रख-रखाव की जांच की गई। एएसपी ने निर्देश दिए कि शस्त्रों की बिक्री सिर्फ वैध लाइसेंस धारकों को ही की जाए और सभी अभिलेख अपडेट रखें।
दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि लापरवाही या नियम तोड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने साफ किया कि सभी शस्त्र-कारतूस नियमानुसार सुरक्षित रखे जाएं।।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




