💁🏻♂️*01 मई, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *देश की आजादी के बाद 8वीं जनगणना आज से*, पहली बार इसे पूर्ण रूप से डिजिटल एवं ऑनलाइन किया जाएगा
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे कई जिलों में दिन में गर्मी-उमस, शाम को बारिश का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में तापमान 40 और रात को 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@41.8, राजसमंद@40.4
🔸 *विश्व मजदूर दिवस आज*, यह दिन मेहनतकश मजदूरों के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके संघर्षों को है समर्पित, देशभर में हो रहे कई कार्यक्रम
🔸 *अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई*, खुद की सगाई के दिन ही युवक की मौत, सगाई के बाद दोस्तों को छोड़कर लौटते समय झाड़ोल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 58-ई पर उंडावेला के पास हुआ हादसा
🔸 *पोते ने दादी के घर से 10 लाख के जेवर व नकदी चुराई*, दादी ने दर्ज कराया मामला, उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र की घटना
🔸 एमपी: *जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा*, 30 से ज्यादा लोग थे सवार, अब तक 6 की मौत
🔸 मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने *‘महेंद्रगिरी’ नाम का चौथा जहाज नौसेना को सौंपा*
🔸 *जम्मू-श्रीनगर रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई:* रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
🔸 पंजाब में *ISI से जुड़े जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़*, फिरोजपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार
🔸 *यूएई ने ईरान-लेबलान और इराक की यात्रा पर रोक लगाई*, नागरिकों से तुरंत लौटने को कहा
🔸 कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच *होर्मुज खोलने को अमेरिका ने मांगी वैश्विक मदद*
🔸 अमेरिका ने *भारत को विदेश ले जाई गईं 657 चोरी की कलाकृतियां लौटाईं*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: एमपी के छिंदवाड़ा के उमरेठ में शादी का माहौल उस वक्त गया बदल जब वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने अचानक ऐसा लिया यू-टर्न कि दूल्हा और बाराती दोनों का “सिस्टम हो गया हैंग”, दूल्हा माला लेकर था तैयार, लेकिन दुल्हन ने चारों तरफ दौड़ाई नजर, फिर थार गाड़ी की स्पीड से भागकर सीधे पंडाल में खड़े अपने प्रेमी के पास गई पहुंच, गले लगा, उसी के गले में डाल दी माला, दुल्हा और बाराती ऐसे हुए सन्न जैसे DJ ने अचानक चला दिया हो भजन, डीजे हुआ साइलेंट, बाराती हुए वायलेंट, प्रेमी को पकड़ा, कर दी कुटाई, फिर पुलिस आई, प्रेमी की जान बचाई, दूल्हे ने तुरंत शादी से किया इनकार, बारात को “रिटर्न गिफ्ट” बना, लिया कट, लोगो ने कसा तंज, बोले दूल्हा खड़ा था लेकर फूलों का हार, दुल्हन बोली बदल गया सारा विचार, ना फेरे हुए, ना बना कोई संसार, शादी में हुआ “लव का सॉफ्टवेयर अपडेट, और दूल्हा आउट ऑफ कवरज एरिया यार!”
🔸 *बुद्ध पूर्णिमा आज*, वैशाखी पूर्णिमा पर रवि योग का शुभ संयोग, धूमधाम से मनाया जा रहा देशभर में
🔹 *आईपीएल 2026*: गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, आज राजस्थान और दिल्ली में भिड़ंत




