*TOP 18 BREAKING NEWS*
💁🏻♂️ *!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*01/05/2026*
*1.* बंगाल चुनावः सुरक्षाबलों को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, PIB फैक्ट चेक में नागरिकों पर हमले का वीडियो निकला बांग्लादेश का।
*2.* 23,649 करोड़ की राहत! वोडाफोन आइडिया पर मेहरबान हुई सरकार, AGR बकाये में 27% कटौती, अब भी 64,046 करोड़ की देनदारी।
*3.* ‘स्ट्रांग रूम के गलियारे में की जा रही थी बैलेट बॉक्स की छंटनी, EVM पूरी तरह सुरक्षित’, TMC के धांधली के आरोपों पर EC का जवाब।
*4.* डाक मतपत्र छंटनी की प्रक्रिया की जानकारी सभी प्रत्याशियों और एजेंटों को ईमेल के जरिए दी गई थी, शाम 4 बजे तक कोई नहीं पहुंचाः CEO मनोज कुमार अग्रवाल।
*5.* भवानीपुर के शेखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर तृणमूलियों का ‘पहरा’ और ‘रात जगा’, शौच के लिए जाने पर भी किसी को तैनात रखने का ममता का निर्देश।
*6.* मतगणना में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर HC में TMC की याचिका खारिज, EC की नियुक्तियों को बताया वैध।
*7.* कसबा से TMC प्रार्थी जावेद खान की मतगणना केंद्र बदलने की याचिका HC से खारिज, अलीपुर के बिहारीलाल कॉलेज से पुनः गीतांजलि स्टेडियम में करने की दी थी अर्जी।
*8.* ‘चुनाव की घोषणा के बाद से पुलिस सिर्फ EC के इशारे पर काम कर रही, कोई सुपर पॉवर दे रहा दबाव’, स्ट्रांग रूम विवाद के दौरान बोलीं ममता।
*9.* MP: जबलपुर में नर्मदा के बरगी डैम में डूबा क्रूज, 4 शव मिले, 22 पर्यटक बचाये गये, 15 से ज्यादा लापता; आर्मी ने संभाला मोर्चा।
*10.* यूपीः प्रयागराज में 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़कर सस्पेंडेड इंजीनियर की बहाली की मांग; 4 घंटे बाद उतरा नीचे।
*11.* गजब! मप्र के छिंदवाड़ा में भरे मंडप में दुल्हन का लव ड्रामा, दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाली वरमाला।
*12.* उज्जैन में शादी का जश्न बना अखाड़ा, मामूली बात पर भिड़े वर-वधू पक्ष, जमकर चले कुर्सियां-बर्तन।
*13.* मुंबई एयरपोर्ट बना जंग का मैदान, स्पाइस जेट की उड़ानें रद्द होने से 17 घंटे परेशान रहे यात्रियों का जमकर हंगामा।
*14.* UAE की ईरान-लेबनान और इराक की यात्रा पर रोक, नागरिकों से तुरंत लौटने को कहा।
*15.* कॉरपोरेट दुनिया का घिनौना सच! जेपी मॉर्गन के एक पुरुष कर्मचारी को प्रमोशन का लालच देकर यौन शोषण, सीनियर महिला बॉस पर ड्रग्स देने का भी गंभीर आरोप, न्यूयॉर्क SC में मुकदमा।
*16.* अमेरिका में कैदी को 50 साल बाद दी जाएगी फांसी, नाबालिग की हत्या का आरोप।
*17.* इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का हवाला।
*18.* अमेरिका को मिली गुड न्यूज, मार्च तिमाही में 2% बढ़ गई इकॉनमी।




