*कानपुर में इलाज बना जानलेवा: गलत दवा से महिला की मौत, अस्पताल पर सवाल*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*✍️कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित रामादेवी इलाके के अभिनव हॉस्पिटल में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गलत दवाई देने के कारण एक महिला मरीज की मौत हो गई।*
*✍️घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और सख्त कार्रवाई की मांग की।*
*✍️सूचना मिलते ही चकेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।*
*✍️फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।*




