खेतरे के निशान के पास पहुंची गंगा, कटरी के कई गोवों तक पहुंचा पानी
– लगातार बढते जल स्तर से डूबी खोतों में फसलें
हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर, प्रदेश में भारी बारिश के चलते लगतार गंगा सहित अन्य नदियों का जल स्तर तेजी से जहां बढता जा रहा है तो वहीं कटरी और गंगा किनारे के गांवों में बाढ का खतरा लगतार गहराता जा रहा है। कई गांवों में पानी पहुंच चुका है तो खेतों में खडी फसलें भी पानी में पूरी तरह डूब चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी लगतार फील्ड पर बने हुए है और बढते जल स्तर पर नजर बनाये रखने के साथ व्यवस्थानों को परखने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के कार्यो को पूरा कराने में लगे है।
बतादें कि भारत के कई राज्यों और उत्तर प्रदेश में इस बार भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण नदियों का जल स्तर बढ रहा है और ऐसे में गंगा के किनारे के क्षेत्रों में बाढ का संकट गहरा गया है। नरोना बांध से 96,219 क्यूसेक तथा कानपुर के गंगा बैराज के सभी गेंटो को खोलकर छोडे गये 3,72,630 क्यूसेक पानी के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गयी है। अधिकारी लगातार बढते जल स्तर की निगरानी कर रहे है। क्ष्योरा कटरी में भोपालपुरवा से भगवानदीन पुरवा जाने वाले संपर्क पर पर पानी का स्तर बढ रहा है। ग्रामीणों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड रहा है। किसानों ने बताया कि बाढ का पानी खेतों में घुस चुका है, जिससे फसले डूब गयी है, बताया कि फसलों में लौकी, कददू, बैगन आदि फसले मुख्य है। वहीं बिठूर से जुडे चैनपुरवा, भगवानदानी पुरवा, दुर्गापुरवा, शिदीन पुरवा, प्रतापपुर, डल्ला पुरवा, भारतपुरवा, ईश्वरीगंज तक पानी पहुंचने लगा है। प्रशासन द्वारा बाढ चैकियों के साथ साथ राहत केंद्रो व अन्य सुविधाओं की ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की जनहानि या अनहोनी न घटित होने पाये।




