*गंगाघाट गंगापुल के नीचे तेज कटान से बढ़ी चिंता, स्थायी समाधान की मांग।*
उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में पुराने गंगा रेलवे पुल के नीचे हो रहे कटान से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी के तेज बहाव के कारण किनारों की मिट्टी लगातार खिसक रही है, जिससे पुल के आसपास की जमीन कमजोर होती जा रही है।
मिश्रा घाट के पास गंगा किनारे हालात ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा खतरा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि मौजूदा अस्थायी उपाय पर्याप्त नहीं हैं और गहराई तक मजबूत संरचना बनाकर ही कटान को रोका जा सकता है। बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने से स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तकनीकी सर्वे कराकर मजबूत तटबंध और सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि पुल और आसपास का क्षेत्र सुरक्षित रहे।
*रमन शर्मा संवाददाता गंगाघाट*




